सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   uncontrolled Scorpio rams motorcycle in Chhapra Bihar killing an 8-year-old girl on spot

Bihar: छपरा में रफ्तार का कहर! अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंदा, 8 साल की बच्ची की मौके पर मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Saran: छपरा के दिघवारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में 8 वर्षीय सोनाली कुमारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई और एक 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।

uncontrolled Scorpio rams motorcycle in Chhapra Bihar killing an 8-year-old girl on spot
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हाजीपुर से गाजीपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दिघवारा थाना क्षेत्र के मधुकॉन चौक के समीप की है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। 

Trending Videos


सोनाली कुमारी के रूप में हुई मृतका की पहचान
मृतका की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी यदु राय की पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सोनाली का बड़ा भाई बिल्लू कुमार तथा गरखा रामपुर के झाड़ू टोला निवासी वीरन राय का 5 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तीनों
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिल्लू कुमार अपनी बहन सोनाली और भांजे प्रीतम को बाइक से लेकर दिघवारा बाजार से खरीदारी कर रामपुर गांव स्थित एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान मधुकॉन मोड़ के समीप छपरा की ओर से तेज गति में आ रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर हुई मौत
हादसा इतना भयावह था कि सोनाली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सड़क पर शव पड़े रहने के कारण फोरलेन की एक लेन पर करीब आधे घंटे तक वाहनों का परिचालन बाधित रहा। लोगों में हादसे को लेकर काफी आक्रोश भी देखा गया।

ये भी पढ़ें: जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, बाथरूम से लौटते वक्त हुआ हमला; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही दिघवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कराया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनाली को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed