{"_id":"6a01945a9cd4fbe1fd06863b","slug":"nilesh-who-was-preparing-to-travel-to-dubai-died-under-suspicious-circumstances-in-a-chennai-hotel-gopalganj-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4266389-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दुबई जाने से पहले चेन्नई के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, फोन बंद होने पर खुला राज; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दुबई जाने से पहले चेन्नई के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, फोन बंद होने पर खुला राज; मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: गोपालगंज के निलेश कुमार सिंह दुबई जाने के लिए चेन्नई पहुंचे थे, जहां होटल के कमरे में उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। फोन बंद होने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
मृतक निलेश कुमार सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बरौली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 निवासी निलेश कुमार सिंह की चेन्नई के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। निलेश दुबई जाने की तैयारी में थे और फ्लाइट पकड़ने के लिए चेन्नई पहुंचे थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, निलेश कुमार सिंह रोजगार के सिलसिले में दुबई जाने वाले थे। इसके लिए उन्होंने आवश्यक मेडिकल जांच पूरी कर ली थी और करीब दो सप्ताह पहले चेन्नई पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अगले दो-तीन दिनों में उनकी विदेश यात्रा तय थी।
मची चीख-पुकार
परिजनों के मुताबिक, 9 मई को निलेश की पत्नी अमिता सिंह से उनकी सामान्य बातचीत हुई थी। लेकिन 10 मई को जब पत्नी ने दोबारा फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। दिनभर लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। निलेश ने पहले होटल का विवरण एक पर्ची पर भेजा था। उसी आधार पर परिजनों ने इंटरनेट से होटल का नंबर निकालकर संपर्क किया। जब होटल कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो निलेश मृत अवस्था में मिले। यह खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें- Bihar News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से बरियारपुर में महाजाम, एनएच-80 पर चार किमी तक ट्रकों की लंबी कतार लगी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
होटल प्रबंधन का दावा है कि बाथरूम में पैर फिसलने के कारण निलेश की मौत हुई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता विनोद सिंह सदमे में बेहोश हो गए, जबकि पत्नी अमिता सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे मार्मिक दृश्य उनके मासूम बेटे इशान का था, जो परिवार की हालत देखकर परेशान था, लेकिन उसे यह एहसास भी नहीं था कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
वर्तमान में निलेश के पिता और अन्य परिजन शव को लाने के लिए चेन्नई रवाना हो चुके हैं। घटना के बाद बरौली नगर क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending Videos