सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Speeding car crushes student returning from coaching, outrage erupts after tragic death on NH-722

Bihar: कोचिंग से लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एनएच-722 पर दर्दनाक मौत के बाद भड़का गुस्सा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर तेज रफ्तार कार ने कोचिंग से लौट रही 16 वर्षीय छात्रा सुमन कुमारी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।

Bihar Speeding car crushes student returning from coaching, outrage erupts after tragic death on NH-722
एनएच-722 पर मौत के बाद भड़का गुस्सा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर की छात्रा की मौत हो गई। छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-722 पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल से घर लौट रही छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृत छात्रा की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गवंदरी गांव निवासी सिकंदर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के रूप में हुई है।
Trending Videos


साइकिल से घर लौट रही थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, सुमन मंगलवार को रायपुरा स्थित कोचिंग से अपनी सहेली के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। जैसे ही वह सरायबक्स के समीप एनएच-722 पर पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से कार चालक हुआ फरार
हादसे के बाद उसकी सहेली ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ युवकों ने भाग रही कार पर ईंट-पत्थर भी फेंके, लेकिन चालक कार लेकर भेल्दी की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और एनएच-722 को जाम कर दिया। लोगों ने बड़े वाहनों को सड़क के बीच खड़ा कर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा और वाहनों की कतारें लग गईं।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पद्मश्री डॉ. गोपालजी त्रिवेदी का निधन, 96 वर्ष में ली अंतिम सांस; सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक

पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष
मामले की जानकारी मिलते ही भेल्दी थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार कार और चालक की पहचान की जा सके।

इधर, बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां अनु देवी शव से लिपटकर बेसुध हो गईं, जबकि पिता सिकंदर सिंह और भाई अमन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed