सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Trouble for Bahubali MLA Anant Singh as police conduct ballistics probe in viral video case gopalganj bihar

Bihar: अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! वायरल वीडियो केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, अब MP-MLA कोर्ट में होगी सुनवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: हथियार प्रदर्शन और अश्लील डांस के वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को झटका लगा है। गोपालगंज कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका से जुड़े मामले को विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। मामले में पुलिस सख्त जांच कर रही है।

Trouble for Bahubali MLA Anant Singh as police conduct ballistics probe in viral video case gopalganj bihar
विधायक अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले में मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। गोपालगंज पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे हथियारों की असलियत और उनकी क्षमता का पता लगाने के लिए अब वैज्ञानिक और बैलेस्टिक जांच का सहारा लिया जाएगा।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला?
मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव का है। यहां आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर फूहड़ डांस और खुलेआम हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो सामने आया था। यह वीडियो 2 और 3 मई को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में समर्थकों के हाथों में जो हथियार दिख रहे हैं, उनके बारे में पुलिस को आशंका है कि वे प्रतिबंधित श्रेणी के हो सकते हैं।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपालगंज पुलिस ने वीडियो फुटेज को एफएसएल जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई और उसमें दिख रहे हथियार असली हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक समेत 9 लोगों पर प्राथमिकी
इस प्रकरण में मीरगंज थाने में बाहुबली नेता अनंत सिंह सहित कुल 9 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही एफएसएल और बैलेस्टिक जांच की रिपोर्ट प्राप्त होगी, दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: नालंदा में युवक की रहस्यमयी मौत! खेत में मिला शव, पत्नी के दावे और नशीले इंजेक्शन ने बढ़ाया सस्पेंस

पुलिस की बढ़ती दबिश

भले ही अनंत सिंह खुद को निर्दोष बता रहे हों, लेकिन गोपालगंज पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियारों का प्रदर्शन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आम जनता के बीच भय का माहौल भी पैदा करता है। अब सभी की निगाहें बैलेस्टिक रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस हाई-प्रोफाइल मामले की दिशा तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed