सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Farmer brutally murdered in Gopalganj due to personal enmity body found in Diara bihar

Bihar: बाजार से निकला किसान, अगले दिन दियारा में मिली लाश! गोपालगंज में अपहरण के बाद चाकू से हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय किसान मोहन यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उनका अपहरण किया गया और बाद में दियारा क्षेत्र में ले जाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

Farmer brutally murdered in Gopalganj due to personal enmity body found in Diara bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले में आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी का एक बेहद खूनी खेल सामने आया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो बलुआ टोला निवासी मोहन यादव (40 वर्ष), पिता हरकेश यादव के रूप में की गई है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण मोहन का पहले अपहरण किया गया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई।



बाजार से घर लौटते समय अपहरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बीती 31 तारीख की शाम को शुरू हुई। मोहन यादव अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मठिया नंदलाल बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए निकले थे। बाजार से लौटते समय, पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ अपराधियों ने उन्हें रास्ते में ही दबोच लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जबरन मोहन यादव को अपने साथ ले लिया और वहां से फरार हो गए। देर रात तक जब मोहन घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया चाकू गोदकर हत्या का आरोप
घटना के अगले दिन विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के गुमानिया दियारा स्थित विजयपुर चावर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जब शव को देखा, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की शिनाख्त मोहन यादव के रूप में की।मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर अपहरण और हत्या का सीधा आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर मोहन यादव का अपहरण किया और उन्हें सुनसान दियारा क्षेत्र में ले गए, जहां चाकू से गोदकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को चावर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मामला पूरी तरह से पुरानी दुश्मनी और आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की सभी कोणों से गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पत्नी को खोजते हुए ससुराल पहुंचा युवक, कुछ ही घंटों में हुई रहस्यमयी मौत; मां बोली- जहर देकर मार डाला

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस जघन्य हत्याकांड के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed