Bihar: 'गोली चलाओ, जो होगा मैं देख लूंगा', खान सर को ऐसा आदेश देने के आरोप में क्या सजा मिलेगी? पुलिस खोज रही
दो कोचिंग के बीच के विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। शिक्षक रोशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद अब फैजल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उनके वकील उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे हैं। पटना पुलिस ने छात्रों से कुछ अपील की है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले दो कोचिंग संस्थानों के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर और रोशन आनंद के बीच की जंग में पटना पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। पहले शिक्षक रोशन आनंद को जेल भेजा गया है। अब खान सर को जेल भेजने की तैयारी चल रही है। खान सर के दो अंगरक्षकों को जेल भेजा जा चुका है। इन दोनों पर फायरिंग करने का आरोप है। पटना पुलिस का कहना है कि कदमकुआं थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, चार जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो व्यक्ति हवाई फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के संबंध में पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे स्थान की पहचान खान जीएस रिसर्च सेंटर के पास के इलाके के रूप में की। जांच के दौरान संस्थान के अधिकारियों से संपर्क कर वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कराई गई। इसके बाद दोनों को कदमकुआं थाना लाया गया।
पटना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अंगरक्षकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी प्रदीप कुमार (38 वर्ष) और कासगंज निवासी लोकेश सिंह (34 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक निजी सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों सुरक्षा गार्डों के पास से लाइसेंसी रायफल और कारतूस बरामद किए हैं। जांच में एक रायफल के साथ तीन राउंड और दूसरी रायफल के साथ भी तीन राउंड कारतूस मिलने की बात कही गई है।
प्राथमिकी में किन बातों का जिक्र किया गया है?
थाने में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दोनों सुरक्षा गार्डों ने लोगों में भय और दहशत फैलाने तथा सार्वजनिक रूप से हथियार का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से फायरिंग की। दोनों अंगरक्षकों ने कबूल किया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की। दोनों ने स्पष्ट कहा कि कुछ लोग उग्र होकर कोचिंग के बाहर सुरक्षा गार्ड को बेरहमी से पीट रहे थे। इतना ही नहीं कुछ अन्य असमाजिक तत्व बैनर और पोस्टर भी फाड़ने लगे। हंगामा के बाद हमलोग खान सर के साथ बाहर आए। हंगामा देखकर खान सर ने कहा कि देख क्या रहे हैं हो, अविलंब फायर करो जो होगा मैं समझ लूंगा। इस आदेश के बाद हमलोगों ने दो दो राउंड फायरिंग की।
खान सर बोले- सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की
इधर, खान सर ने इस मामले में कहा कि मेरे सुरक्षा कर्मी को कोई बेरहमी से पीटेगा तो मैं उसका फूलों से स्वागत करूंगा क्या? लोगों ने मेरी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस देर से पहुंची। मेरे सुरक्षाकर्मियों के पास कोई विकल्प नहीं दिया। उनलोगों ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की है।
Bihar News : खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज
खान सर को कितने साल की सजा हो सकती है?
पटना पुलिस ने फैसल खान उर्फ खान सर पर बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (9)/ 27/ 35 के तहत हत्या के प्रयास और लापरवाही से हथियार (जैसे बंदूक या पिस्टल) लहराने या इस्तेमाल करने का केस दर्ज होता है। पटना हाईकोर्ट के वकील आलोक आनंद ने कहा कि गोली चलाने का आरोप खान सर के दोनों अंगरक्षकों पर लगा है। अगर यह बात साबित हो जाती है कि खान सर के आदेश पर दोनों अंगरक्षकों ने गोली चलाई तो वह भी सामान्य रूप से बीएनएस की धारा 109 में दोषी पाए जाएंगे। अगर दोषी पाए गए तो 10 साल तक की सजा उन्हें हो सकती है। उनपर आर्म्स एक्ट की धारा 35 भी लगी है। इससे खान सर नहीं बच सकते हैं। इसलिए उनकी गिरफ्तारी तो तय है। जो धाराएं लगाई हैं वह खान को परेशान करेगी।
पटना एसएसपी ने छात्रों से क्या अपील की?
इधर, पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है। पटना में उन्होंने अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग भी की है। पटना एसएसपी ने छात्रों से अपील की है कि वह कोचिंग सेंटर के बहाकावे में नहीं हैं। किसी की बातों में आकर अपनी पढ़ाई बाधित नहीं करें। पटना पुलिस किसी भी कीमत पर अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था से कोई समझौता नहीं कर सकती है। कदमकुआं थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो की सत्यता, फायरिंग की परिस्थितियों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Bihar News: सिंगापुर में लालू यादव, यहां तेजस्वी मुश्किल में! विधान परिषद् उम्मीदवार चुनना बड़ी चुनौती
अब जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दो जून की रात पटना में शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर के कोचिंग संस्थान पर कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया था। इसके बाद खान सर ने 10 से 15 राउंड गोलीबारी की बात कही। साथ ही ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद पर गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद पुलिस ने रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रोशन आनंद के समर्थकों ने एक वीडियो जारी सोशल मीडिया पर जारी किया और पुलिस से जांच की अपील की। इसमें आरोप लगाया गया कि फायरिंग खान सर के अंगरक्षकों ने ही की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच में मामला सही पाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और खान सर के दोनों अंगरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को इस सिलसिले में खान सर से भी पूछताछ की गई। अब शुक्रवार पटना पुलिस ने खान सर के प्राथमिकी दर्ज कर ली और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।