सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RJD party Rohini Acharya targeted Samrat chaudhary reducing Lalu yadav and Rabri's security patna Bihar News

Bihar : सम्राट पर बरसी रोहिणी आचार्या, कहा- सीएम के फैसले से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 05 Jun 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : रोहिणी आचार्या आज सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट पर जमकर बरसी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबंध में कहा कि सीएम के फैसले से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है।

RJD party Rohini Acharya targeted  Samrat chaudhary reducing Lalu yadav and Rabri's security patna Bihar News
सीएम सम्राट चौधरी और रोहिणी आचार्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या आज पार्टी में नहीं हैं। उन्होंने पिछले दिनों इस बात की दुबारा घोषणा की थी कि मैं पार्टी में नहीं हूं और आगे चुनाव भी लड़ने नहीं जा रही हूं। उन्होंने तेजस्वी यादव प्रकरण में परिवार और पार्टी दोनों छोड़ दिए जाने की घोषणा की थी। अब फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर सीएम सम्राट चौधरी पर हमला किया है।

Trending Videos


रोहिणी आचार्य ने सीएम सम्राट चौधरी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि लालू जी और राबड़ी देवी जी की सुरक्षा में कटौती के सम्राट सरकार के फैसले से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है l ऐसा प्रतीत होता है कि नरसंहार के आरोपी मुख्यमंत्री के द्वारा लिए गए इस निर्णय के पीछे कोई गंदी मंशा है ! बेवजह राजनीतिक विरोधियों की सुरक्षा घटाना शासन नहीं, प्रतिशोध की राजनीति का संकेत है। लालू जी - राबड़ी देवी जी ने देश की राजनीति और देश में लोकतंत्र को बहाल रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उनकी सुरक्षा से समझौता करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक दायित्वों पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। रोहिणी ने आगे लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास अगर तनिक भी विवेक बचा होगा तो उन्हें ये समझना होगा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को कमजोर करने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने ली शपथ, अगले महीने रिटायर भी होंगी
विज्ञापन


 राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। अब दोनों नेताओं को बिहार पुलिस के विशेष सुरक्षा समूह  के दायरे में रखा गया है। इस नए सुरक्षा घेरे में एक एस्कॉर्ट वाहन, एक बुलेटप्रूफ कार और 8 से 16 सुरक्षाकर्मी शामिल रहेंगे। वहीं तेज प्रताप यादव: लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में भी भारी कटौती की गई है। सरकार ने उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। अब उन्हें सुरक्षा के रूप में केवल एक व्यक्तिगत अंगरक्षक मुहैया कराया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed