सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Gopalganj Notorious Criminal Suresh Yadav Shot Dead in Howrah Police Investigating

Bihar News: कुख्यात अपराधी सुरेश यादव की हावड़ा में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: गोपालगंज के कुख्यात अपराधी सुरेश यादव को हावड़ा स्थित संध्या बाजार में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुरेश यादव पर ट्रिपल मर्डर और मुखिया हत्याकांड समेत दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार थे।

Bihar News Gopalganj Notorious Criminal Suresh Yadav Shot Dead in Howrah Police Investigating
सुरेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुक्का गांव निवासी कुख्यात अपराधी सुरेश यादव को पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित संध्या बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से स्थानीय अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक सुरेश यादव बिहार पुलिस के लिए लंबे समय से एक बड़ा सिरदर्द बने हुए थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुरेश यादव पर ट्रिपल मर्डर, एक मुखिया हत्याकांड समेत दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। इन मामलों में वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसे तलाश रही थी।
Trending Videos


पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरेश यादव अपनी पहचान छिपाकर हावड़ा में रह रहे थे। मंगलवार रात वह हावड़ा के संध्या बाजार इलाके में थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोलियों से छलनी कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। गोपालगंज पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सुरेश यादव की हत्या पुरानी रंजिश या आपसी गैंगवार का नतीजा हो सकती है। चूंकि अपराधी बिहार का था और उसकी हत्या पश्चिम बंगाल में हुई, इसलिए गोपालगंज पुलिस ने हावड़ा पुलिस से संपर्क साधा है और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  बहू की पिटाई कर रहा था सनकी बेटा, बचाने पहुंचे मां-बाप पर हमला...मां की मौत; पिता गंभीर घायल

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि सुरेश यादव इतनी दूर हावड़ा में क्या कर रहे थे और वहां किन अपराधियों के साथ उनका संबंध था। साथ ही उनके आपराधिक नेटवर्क के बंगाल तक फैले होने की संभावना पर भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed