सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Gopalganj News: Speeding Bike Runs Over Child Playing by Roadside; Dies During Treatment; Rider Critical

Bihar News: सड़क किनारे खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत; बाइक सवार भी गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Gopalganj News: गोपालगंज जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने मासूम की जान ले ली। रविवार को हुए इस भीषण सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Gopalganj News: Speeding Bike Runs Over Child Playing by Roadside; Dies During Treatment; Rider Critical
सड़क हादसे में बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने मासूम की जान ले ली। रविवार को हुए इस भीषण सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, दुर्घटना में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेफर किया गया है।

Trending Videos


कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर गांव निवासी संजय कुमार का 8 वर्षीय पुत्र सूर्यांश कुमार घर के पास ही सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी अर्जुन कुमार अपनी बाइक से काफी तेज रफ्तार में वहां से गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा और उसने सड़क किनारे खेल रहे सूर्यांश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा हवा में उछलकर दूर जा गिरा और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल बच्चे को उठाकर जिला सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में NH-27 पर धू-धू कर जलने लगी यात्री बस, खिड़कियां तोड़कर कूदे यात्री; मची अफरातफरी

परिजनों में मचा कोहराम
सूर्यांश की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्चे की मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक चालकों की वजह से आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

बाइक सवार की स्थिति गंभीर
इस दुर्घटना में बाइक चालक अर्जुन कुमार भी बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक फिसलने से उसे भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है, जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed