सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   highway robbery in Gopalganj Driver transporting vegetables shot in the neck

Bihar: गोपालगंज में हाईवे पर खूनी लूट! सब्जी लेकर जा रहे ड्राइवर को गर्दन में मारी गोली, 1 लाख रुपये लेकर फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों ने देर रात एक पिकअप चालक को गोली मारकर करीब एक लाख रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

highway robbery in Gopalganj Driver transporting vegetables shot in the neck
बिहार में चालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेलगाम अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए एक पिकअप चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गाड़ी में रखे करीब एक लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के पगरा रोड स्थित खजूआ मोड़ के पास की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


सब्जी लेकर लौट रहे चालक को बनाया निशाना
घायल पिकअप चालक की पहचान पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडेछापर गांव निवासी कमरूदीन शेख के पुत्र सैमुल्लाह शेख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सैमुल्लाह शेख देर रात अपने पिकअप वाहन पर सब्जी लादकर उत्तर प्रदेश से गोपालगंज की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर गर्दन में मारी गोली
जैसे ही उसकी गाड़ी विजयीपुर थाना क्षेत्र के पगरा रोड स्थित खजूआ मोड़ के पास पहुंची, तभी घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने देर रात करीब 12 बजे पिकअप को जबरन रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही बदमाश चालक से लूटपाट करने लगे। जब चालक सैमुल्लाह ने विरोध किया और पैसे देने से इनकार किया, तो अपराधियों ने उसकी गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही चालक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश गाड़ी में रखे करीब एक लाख रुपये लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली की आवाज से मचा हड़कंप
गोली चलने की आवाज और चालक की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

गंभीर हालत में किया गया रेफर
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए देवरिया रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ छापेमारी
घटना की जानकारी मिलते ही हथुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता और विजयीपुर थानाध्यक्ष रविशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें: सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा

पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर रात के समय हाईवे पर वाहन चालकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed