Bihar Crime: सीवान में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का प्रयास, एक युवक पकड़ाया; भीड़ ने जमकर की पिटाई
सीवान के महाराजगंज में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। मामले में दो आरोपी फरार हैं और पुलिस जांच में जुटी है।
सीवान के महाराजगंज में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। मामले में दो आरोपी फरार हैं और पुलिस जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और बाद में पूछताछ के लिए थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, शहर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम पर एक व्यक्ति पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन युवकों ने उन्हें बातचीत में उलझाया और कथित तौर पर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद पीड़ित को शक हुआ। कार्ड जांचने पर उसे पता चला कि उसका कार्ड बदला जा चुका है।
इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों का पीछा किया और आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। पीछा किए जाने के दौरान एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
पढ़ें: तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!
युवक के पकड़े जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पहले उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया, फिर पूछताछ के लिए थाने ले गई।
पुलिस पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर खुद को ऐसे गिरोह से जुड़ा बताया है, जो बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाकर एटीएम कार्ड बदलने की वारदात को अंजाम देता है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह में कितने सदस्य शामिल हैं और क्या वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं।