{"_id":"6984b6ea23d2127ecd0005b6","slug":"inspection-done-to-get-the-inland-waterway-terminal-at-sonpur-in-bihar-operational-as-soon-as-possible-saran-news-c-1-1-noi1370-3920151-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सोनपुर जलमार्ग टर्मिनल जल्द होगा चालू, मंत्री श्रवण कुमार ने किया निरीक्षण; जल्द शुरू होगी माल ढुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सोनपुर जलमार्ग टर्मिनल जल्द होगा चालू, मंत्री श्रवण कुमार ने किया निरीक्षण; जल्द शुरू होगी माल ढुलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: सोनपुर के कल्लू घाट अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल को शीघ्र चालू कराने के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने निरीक्षण किया। 83 करोड़ की लागत से बने टर्मिनल से माल ढुलाई, रोजगार और उत्तर बिहार के जलमार्ग नेटवर्क को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गंगा नदी तट पर सोनपुर प्रखंड के परमानंदपुर स्थित नवनिर्मित कल्लू घाट अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल को शीघ्र चालू कराने के उद्देश्य से गुरुवार देर शाम निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार तथा सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में टर्मिनल स्थल और घाटों का संयुक्त रूप से जायज़ा लिया।
Trending Videos
निरीक्षण के दौरान अब तक यातायात और माल ढुलाई शुरू न हो पाने के कारणों की विस्तार से समीक्षा की गई। मंत्री श्रवण कुमार ने मौके पर मौजूद टर्मिनल निदेशक को निर्देश दिया कि सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी लेकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि लगभग 83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस जलमार्ग टर्मिनल को देखकर वे बेहद प्रसन्न हैं और उनका मुख्य उद्देश्य इसे जल्द से जल्द चालू कराना है। इसके लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और वरीय अधिकारियों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम
वहीं स्थानीय विधायक विनय कुमार सिंह ने बताया कि छपरा के कालुघाट स्थित इस अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल का हाल ही में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया गया था। यह टर्मिनल एक मल्टीमॉडल टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है, जो गंगा नदी के माध्यम से माल परिवहन को बढ़ावा देगा और उत्तर बिहार के बढ़ते जलमार्ग नेटवर्क का अहम हिस्सा बनेगा।
उन्होंने कहा कि टर्मिनल के चालू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और माल ढुलाई की व्यवस्था सस्ती, सुगम व प्रभावी होगी। कालुघाट स्थित इस टर्मिनल से खाद्य तेल, सीमेंट, उर्वरक और कोयला जैसे सामानों की आवाजाही प्रस्तावित है, जिससे यह क्षेत्र उत्तर बिहार का एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बन सकता है।
निरीक्षण के दौरान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज विधायक निरंजन कुमार मेहता, अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल के वरीय अधिकारी, स्थानीय समाजसेवी एवं भाजपा नेता रवि रंजन सिंह सोनू सहित कई अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
