सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RJD party targeted LJP Ram Vilas Party minister Sanjay Singh accused misusing departmental funds Patna Bihar

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री पर राजद ने फिर उठाया सवाल; पूछा- विभाग का कैलेंडर या निजी ... का ?

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 26 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : राजद लगातार लोजपा रामविलास पार्टी के मंत्री पर हमला कर रहा है। हालांकि इस मामले में मंत्री खुद सामने नहीं आए, लेकिन अपने करीबियों को प्रेसवार्ता के दौरान अपना पक्ष रखते हुए यह कहा कि मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोप गलत हैं। 

RJD party targeted LJP Ram Vilas Party minister Sanjay Singh accused misusing departmental funds Patna Bihar
तेजस्वी यादव के साथ शायन कुणाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोजपा रामविलास के मंत्री का विवाद कम होता नजर नहीं आता। राजद ने एक बार फिर संजय सिंह पर सवाल उठाया है। राजद ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग होता है इसका नमूना देख लीजिए! बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फ़ोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं? ये बिहार सरकार के मंत्रालय का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी का कैलेंडर?"
Trending Videos


आगे राष्ट्रीय जनता दल ने संजय सिंह की आड़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा है। सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "स्व महिमामंडन में तो इन्होंने इस मामले में PM मोदी और CM नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया! जब कोई पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को छोड़कर धन्ना सेठों को मंत्रालय रेवड़ियों की तरह बांटेगी तब यही तो होगा!"
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए किस वजह से संजय सिंह हैं चर्चा में?
राजद ने संजय सिंह के एक वायरल वीडियो पर तंज कसा था। सोशल मीडिया पर उसी वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा था कि, "भाजपा जदयू सरकार में PHED मंत्री संजय सिंह पर लग रहे हैं पैसे लेकर फ्लैट नहीं देने के आरोप! वीडियो है वायरल! बिहार सरकार में चुन चुन कर फर्जी लोगों को मंत्री बनाया गया है! जिस पर जितने आरोप हैं, उसे उतना ऊंचा पद दिया गया है! 

पांच दिन पहले भी राजद ने किया था पोस्ट 
पांच दिन पहले भी राजद ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर संजय सिंह के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बातें पोस्ट की थी। उस पोस्ट में लिखा था,- "बिहार के PHED मंत्री का रिश्तेदार निकला शराब तस्कर! एक तरफ बिहार की NDA सरकार शराबबंदी का ढकोसला करती है, दूसरी तरफ अपने पोषित शराब तस्करों की मदद से LJP और NDA सरकार के घटक दल अवैध कमाई करते हैं! बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह के नजदीकी रिश्तेदार चंदन सिंह पर वैशाली मे शराब तस्करी का मामला दर्ज हुआ है!

वैशाली के औद्योगिक क्षेत्र में शराब की एक बड़ी खेप के पकड़े जाने के बाद आरोपी चंदन सिंह के नाम का खुलासा हुआ है। शराब तस्करी मैं शामिल पाए गए चंदन सिंह बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह के बेहद करीबी है, शराब तस्करी के इस मामले के सामने आने के बाद यह भी खुलासा हुआ है कि चंदन जिले में शराब तस्करी का कुख्यात वंचित रहा है जिस पर पुलिस में ₹50000 का इनाम घोषित कर रखा था।

राजद ने आगे लिखा है, "शराब तस्करी मामले में सामने आए चंदन सिंह के मंत्री जी से नजदीकियों और राजनीतिक गलियारों में अच्छी पेठ दिखाने वाली कई तस्वीर भी सामने आई है जिसमें शराब तस्करी का यह इनामी... सरकार में शामिल कई मंत्रियों और बड़े नेताओं के साथ दिख रहा है। शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी के इस मामले का खुलासा हो चुका है और पुलिस में बेशक फिर भी दर्ज कर लिया है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार के मंत्री और बड़ी नेताओं के साथ ही तस्करों की शॉर्टकट की सीधी सीधी तस्वीर सामने आ रही है ऐसे में क्या इस बात पर यकीन किया जा सकता है कि ऐसे अपराधियों पर कोई कार्रवाई हो पाएगी? हालांकि इस मामले पर संजय सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं पाई, इसलिए उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed