फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Manjhi's son claimed by the Ganges; youth drowns while bathing in Banaras.

Bihar News: काशी में स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Fri, 14 Aug 2026 10:31 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 10:31 AM IST
सार

सारण के मांझी थाना क्षेत्र के कुंअर टोली गांव निवासी मनोज शर्मा उर्फ छेदी शर्मा की वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। मनोज अपने दोस्तों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गया था।

विज्ञापन
Manjhi's son claimed by the Ganges; youth drowns while bathing in Banaras.
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के कुंअर टोली गांव के एक युवक की वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद गंगा स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धारा की चपेट में आने से डूब गया। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के बाद गंगा स्नान करने गया था युवक

मृतक की पहचान कुंअर टोली गांव निवासी संतोष कुमार शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा उर्फ छेदी शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि मनोज अपने दोस्तों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए बनारस गया था। मंदिर में दर्शन के बाद वह गंगा स्नान करने पहुंचा था। इसी दौरान स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह तेज धारा की चपेट में आकर डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मनोज के परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटे के गंगा में डूबने की खबर सुनकर मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्य बदहवास हो गए। कुछ घंटे पहले जिस बेटे को परिवार ने गंगा स्नान और मंदिर दर्शन के लिए घर से विदा किया था, किसी ने नहीं सोचा था कि उसका यह सफर आखिरी साबित होगा। परिजनों की करुण चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। हादसे की खबर फैलते ही कुंअर टोली गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचने लगे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज की मौत से स्तब्ध है पूरा गांव

ग्रामीणों के मुताबिक मनोज की मौत की खबर से पूरा गांव स्तब्ध है। कुछ समय पहले तक हंसता-खेलता युवक अचानक हमेशा के लिए खामोश हो गया। गांव में हर तरफ मातम पसरा है और मृतक के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मां-बाप की आंखों के सामने बार-बार बेटे की तस्वीर घूम रही है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शव लाने के लिए बनारस रवाना हुए परिजन

हादसे की सूचना के बाद मनोज के शव को घर लाने के लिए परिजन बनारस के लिए रवाना हो गए हैं। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों को अब शव के गांव पहुंचने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed