{"_id":"6980357c56d4804bd70150a5","slug":"one-person-died-and-over-half-a-dozen-were-injured-when-a-truck-road-accident-in-today-gopalganj-saran-news-c-1-1-noi1232-3907085-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today: UP के श्रद्धालुओं की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर; एक की मौत, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today: UP के श्रद्धालुओं की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर; एक की मौत, कई लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में कुहासे के बीच अरेराज धाम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले में खराब मौसम के बीच एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। उत्तर प्रदेश से बिहार के प्रसिद्ध अरेराज धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos
कुहासे में कम हुई दृश्यता, पीछे से मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय इलाके में घना कुहासा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसी दौरान ट्रक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और उसने श्रद्धालुओं की गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य
दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तुरंत मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
पढ़ें- Accident Today: तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा को टक्कर मारकर घसीटा, चालक की मौके पर मौत; आरोपी ट्रक चालक फरार
मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। शुरुआती तौर पर खराब मौसम, कुहासा और कम दृश्यता को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन