{"_id":"68db55f46e164f0826072bcf","slug":"oung-man-was-beaten-to-death-at-a-fairground-due-to-an-old-rivalry-police-are-investigating-the-matter-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मेला में युवक की पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मेला में युवक की पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के गोपालगंज जिले में नगर थाना क्षेत्र के वीएम फील्ड के पास मेला देखने आए सुनील कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है।
अस्पताल में मौजूद परिजन और पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मेला देखने आए एक युवक की थाने से कुछ ही दूरी पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को पुरानी रंजिश से जोड़ा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह घटना नगर थाना क्षेत्र के वीएम फील्ड के पास हुई। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी राज कुमार के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील कुमार मेला देखने आया था, तभी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर
Trending Videos

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।