सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   RJD leader Pradeep Dev arrested by Gopganj police, troubles increase in crores of rupees fraud case

Bihar News: 21 किस्तों में एक करोड़ 98 लाख रुपये की ठगी करने वाला राजद नेता गिरफ्तार, दो घंटे तक हुई पूछताछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2025 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

एफसीआई से सस्ते दाम पर अनाज दिलाने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी के मामले में राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी है।

RJD leader Pradeep Dev arrested by Gopganj police, troubles increase in crores of rupees fraud case
राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एफसीआई से सस्ते दाम पर अनाज दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में रोहतास जिले की पुलिस ने राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें शहर के लखपतिया मोड़ से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद अपने साथ रोहतास लेकर चली गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी में और कितने लोग शामिल हैं। इसके लिए उनके मोबाइल फोन भी खंगाले जा रहे हैं।

Trending Videos

प्रदीप देव राजद में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालने के साथ-साथ शहर में अपनी संस्था ‘तपस्या ब्लड बैंक’ के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़े हुए थे। गिरफ्तारी के बाद नगर थाना में करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ की गई, इसके बाद रोहतास पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2024 में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी
बताया जाता है कि पटना निवासी पंकज कुमार सिंह ने रोहतास जिले के नटवर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रदीप देव और उनके सहयोगियों ने एफसीआई से अनाज दिलाने के नाम पर 21 किस्तों में कुल 1 करोड़ 98 लाख 17 हजार रुपये की ठगी की। इस मामले में अगस्त 2024 में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर शनिवार रात नगर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर लखपतिया मोड़ स्थित ब्लड बैंक से प्रदीप देव को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet : पांच साल की विकास योजना बिहार कैबिनेट में पास; सात निश्चय- 3 में किन बातों पर फोकस?


पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही

गौरतलब है कि इसी तरह का एक मामला पटना निवासी पंकज कुमार सिंह ने नगर थाना में भी दर्ज कराया था। उस केस की जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए जा सके थे, जिसके कारण पुलिस ने प्रदीप देव को थाने से ही जमानत दे दी थी। हालांकि, बाद में पंकज कुमार सिंह ने उसी मामले को लेकर रोहतास जिले के नटवर बाजार थाना में भी केस दर्ज कराया। वहां से कोर्ट द्वारा वारंट जारी होने के बाद प्रदीप देव की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed