{"_id":"697188a6783ee57bc3008de0","slug":"siwan-chief-minister-nitish-kumar-arrives-today-as-part-of-the-samriddhi-yatra-police-deployed-everywhere-saran-news-c-1-1-noi1246-3868939-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान को सीएम नीतीश ने दिया करोड़ों की सौगात, महिलाओं के सभा छोड़ने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान को सीएम नीतीश ने दिया करोड़ों की सौगात, महिलाओं के सभा छोड़ने पर भड़के
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार
सीवान जिले में मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के आगमन को लेकर तैयारियों का माहौल है। जिले में विकास योजनाओं की सौगात देने और मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की संभावना ने लोगों में उत्साह बढ़ाया है।
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत गुरुवार को सीवान पहुंचे। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने जिले को करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें सबसे अधिक चर्चा का विषय मैरवा में निर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल है। यह मेडिकल कॉलेज लगभग पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है और मुख्यमंत्री ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इस अस्पताल के शुरू होने से सीवान समेत आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
Trending Videos
हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री उस वक्त काफी नाराज हो गए, जब उनकी सभा से महिलाएं उठकर जाने लगीं। उन्होंने मंच से ही कहा कि आप सभी महिलाएं क्यों भाग रही हैं? अगर आप नहीं रुककर सुनेंगी तो आपको कैसे पता चलेगा कि आपके लिए क्या-क्या किया जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी 'समृद्धि यात्रा' के तहत सीवान जिले में मुख्यमंत्री ने 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें से 40 परियोजनाओं की आधारशिला 157 करोड़ रुपये की लागत वाली रखी गई, जबकि 31 परियोजनाओं का उद्घाटन 45 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की थी। रूट मैप से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए थे ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।