{"_id":"68fb45d0406f433d94032a73","slug":"sst-team-recovered-gold-worth-rs-17-45-lakh-bihar-crime-news-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: छपरा में SST टीम को मिली बड़ी सफलता, करीब 17.45 लाख रुपये का सोना हुआ बरामद; सड़क पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: छपरा में SST टीम को मिली बड़ी सफलता, करीब 17.45 लाख रुपये का सोना हुआ बरामद; सड़क पर सख्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार
डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि चुनाव पूर्व प्रशासन अवैध धन, सोना-चांदी, शराब और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चला रहा है।
कार्रवाई करती हुई टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत छपरा में स्टैटिक निगरानी दल (एसएसटी) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से करीब 17 लाख 45 हजार रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है।
जिलाधिकारी अमन समीर के दिशा-निर्देश पर जिले में अवैध संसाधनों की आवाजाही रोकने के लिए सघन निगरानी की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि चुनाव पूर्व प्रशासन अवैध धन, सोना-चांदी, शराब और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चला रहा है।
अनुमानित कीमत लगभग 17.45 लाख रुपये
इसी क्रम में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बहुरिया कोठी के पास लगाए गए चेकपोस्ट पर एसएसटी टीम ने जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को संदिग्ध पाकर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से सोना बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17.45 लाख रुपये है।
जब्त सोने के संबंध में व्यक्ति संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद तुरंत ही इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। मौके पर जिलाधिकारी अमन समीर, एसएसपी डॉ. कुमार आशीष और एसडीपीओ सदर-1 दल-बल के साथ पहुंचे और बरामद सोने की जांच-पड़ताल की।
ये भी पढ़ें- Satta Ka Sangram: बेगूसराय की जनता का चुनावी मिजाज किधर? एनडीए या महागठबंधन! चर्चा में किसका सियासी शोर
'चुनाव के मद्देनज़र हर स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई'
एसएसपी डॉ. आशीष ने बताया कि इस बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को भी भेज दी गई है, ताकि सोने के स्रोत और वैधता की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में चुनाव के मद्देनज़र हर स्तर पर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह के अवैध संसाधन या धन का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए न हो सके।
मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सोना कहां से लाया जा रहा था और इसका उद्देश्य क्या था। इस कार्रवाई से जिले में प्रशासन की सतर्कता और निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई है।
Trending Videos