Bihar Crime: खेत से मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव, हत्या के बाद फेंकने की आशंका; नाक से निकल रही थी झाक
गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी दियारा इलाके में रविवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सड़क किनारे खेत में लावारिस हालत में पड़ी लाश को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी दियारा इलाके में रविवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे खेत में लावारिस हालत में पड़ी लाश को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर-2 एसडीपीओ राजेश कुमार पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में कई अहम संकेत मिले हैं। मृतका के नाक से झाग निकल रहा था और शरीर अकड़ा हुआ था।
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि किशोरी की हत्या कहीं और की गई और बाद में पहचान छिपाने तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को देर रात गम्हारी दियारा के सुनसान खेत में फेंक दिया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस फिलहाल इस हत्याकांड की जांच तीन प्रमुख बिंदुओं पर कर रही है। पहला, नाक से झाग निकलने के कारण जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दूसरा, हत्या से पहले यौन उत्पीड़न की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा। तीसरा, शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका भी सामने आई है।
पढ़ें: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई युवती, अगले ही दिन नदी किनारे मिला अधजला शव; रोहतास में सनसनी
मृतका की पहचान फिलहाल पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। पहचान के लिए गोपालगंज पुलिस ने किशोरी की तस्वीर पड़ोसी जिलों सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी पुलिस को भेजी है। इसके साथ ही टेक्निकल सेल और टावर डंप टीम को सक्रिय कर इलाके में घटना के समय सक्रिय मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया जा रहा है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और दुष्कर्म जैसी आशंकाओं की पुष्टि हो सकेगी।