{"_id":"6a16f5e2904a4de662044a74","slug":"the-cruelty-of-the-sons-of-kaliyuga-the-mother-who-gave-birth-to-them-was-beaten-along-with-her-daughters-in-law-gopalganj-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4328970-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ममता लहूलुहान, जिन्हें दूध पिलाकर पाला, उन्हीं बेटों ने चप्पलों से पीटा; बूढ़ी मां को घर से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ममता लहूलुहान, जिन्हें दूध पिलाकर पाला, उन्हीं बेटों ने चप्पलों से पीटा; बूढ़ी मां को घर से खदेड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय मंजू देवी ने अपने ही बेटों और बहुओं पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। घायल हालत में थाने पहुंची बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटों को पढ़ाया-लिखाया, शादी कराई और जमीन-जायदाद तक दी, लेकिन अब वही बेटे उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।
गोपालगंज में बेटों पर मां को पीटकर घर से निकालने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मां ने अपने ही बेटों और बहुओं पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। फुलवरिया थाना पहुंची घायल वृद्ध महिला मंजू देवी ने रोते-बिलखते पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। उनकी दर्दभरी कहानी सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए भावुक हो गए।
बेटों को पढ़ाया-लिखाया, घर और जमीन तक दी
मामला शुक्रवलिया गांव का है। पीड़िता मंजू देवी, विंध्याचल भगत की पत्नी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने और उनके पति ने अपने दोनों बेटों की परवरिश के लिए दिन-रात मेहनत की। बुजुर्ग महिला ने कहा कि बेटों को पढ़ाया-लिखाया, उनकी शादी कराई, रहने के लिए अच्छा मकान बनवाया और बहुओं-बेटों के भरण-पोषण के लिए खेती की जमीन तक खरीदी, ताकि भविष्य में उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
“जिन्हें दूध पिलाकर बड़ा किया, उन्होंने ही घर से निकाल दिया”
मंजू देवी ने रोते हुए कहा, “मैं अपने दोनों बेटों को दूध पिलाई, सुबह-शाम तेल लगाई ताकि उनकी हड्डियां और नसें मजबूत हों। आज उन्हीं कलेजे के टुकड़ों ने मुझे घर से बेघर कर दिया।” उन्होंने आरोप लगाया कि बेटों और बहुओं ने चप्पलों से सिर और पूरे शरीर पर बेरहमी से हमला किया। मारपीट इतनी बुरी तरह हुई कि वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
दो साल से प्रताड़ना झेल रही थी महिला
पीड़िता ने बताया कि पिछले दो वर्षों से बहुएं लगातार उनसे झगड़ा करती थीं। लेकिन इस बार दोनों बेटों ने भी अपनी पत्नियों का साथ दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि अब हालत यह हो गई है कि बुजुर्ग मां-बाप दाने-दाने के लिए मोहताज हो गए हैं। इस उम्र में भी दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर किसी तरह अपना पेट पाल रहे हैं। मंजू देवी ने यह भी आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी बेटा-बहू उनका इलाज तक नहीं कराते।
ये भी पढ़ें- पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
थाने में बुजुर्ग महिला की हालत देखकर पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें पानी पिलाया और कुर्सी पर बैठाकर पूरी बात सुनी। पुलिस अधिकारियों ने मंजू देवी को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद ही बुजुर्ग महिला कुछ शांत हो सकीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।