सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: RJD attacks Nishant Kumar and Nitish Kumar; MLC elections, affidavits, Bihar politics

Bihar: राजद ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार को क्यों कहा राजा हरिश्चंद्र? मंत्री निशांत कुमार की संपत्ति पर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Jun 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार में पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान जारी है। बंगला और सुरक्षा के बाद अब संपत्ति विवाद शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की संपत्ति का मुद्दा उठाया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

Bihar: RJD attacks Nishant Kumar and Nitish Kumar; MLC elections, affidavits, Bihar politics
पूर्व नीतीश कुमार और मंत्री निशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार पर राष्ट्रीय जनता दल ने हमला बोला है। राजद ने एमएलसी उम्मीदवार निशांत कुमार के संपत्ति पर सवाल उठाया। राजद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि  नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने अपने नामांकन के हलफनामे में अनेक प्रकार की करोड़ों की संपत्ति और दो-दो महंगी गाड़ियां भी दिखाई है। उनकी आय का कोई स्रोत नहीं है, जीवन में उम्होंने अभी तक किसी प्रकार की नौकरी और धंधा नहीं किया है और ना ही कोई फूटी कौड़ी कमाई?



राजद ने नीतीश कुमार को राजा हरिश्चन्द्र का अवतार बताया 
राजद ने सवाल उठाया कि निशांत कुमार के पास इतनी संपत्ति कहां से आई? हजारों वर्ग फीट का करोड़ों का आलीशान फ्लैट राजनीतिक सौदे में ललन सिंह से गिफ्ट के तौर पर प्राप्त किया लेकिन बाकी संपत्ति का स्रोत क्या है जबकि पिता भी तो राजा हरिश्चन्द्र के अवतार के भी अवतार है। ताउम्र दूसरों पर दोषारोपण करने वाले नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश धीरे धीरे हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में जमीन मामलों के 46 लाख आवेदन पेंडिंग, 11 से 17 जून तक चलेगा अभियान; मंत्री ने क्या कहा?

विज्ञापन


निशांत कुमार पर कितने की संपत्ति है?
निशांत कुमार चार करोड़ 63 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास एक करोड़ 21 लाख रुपये की जमा राशि है। यह राशि बैंक और एफडी के रूप में जमा है। वहीं एक करोड़ 96 लाख की चल और दो करोड़ 67 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें खेती की जमीन और मकान है। यह संपत्ति उन्हें उनकी मां मंजू सिन्हा के निधन के बाद मिला।  20 जुलाई 1975 को जन्मे निशांत कुमार की शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल से हुई। इसके बाद वह मसूरी चले गए। यहां पर मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद निशांत ने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पांच सेमेस्टर तक की पढाई। तीन सेमेस्टर पढ़ाई उन्होंने छोड़ दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed