Bihar News: गोपालगंज में दो युवकों को गायब होने से हड़कंप; परिजन को अनहोनी की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Bihar News: गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव में दो युवकों गायब हो जाने से सनसनी फैल गई। परिजन और ग्रामीण अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। बिहार पुलिस की टीम दोनों युवकों की खोजबीन में जुट गई है।
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र स्थित हीरापाकड़ गांव में दो युवकों के गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों की पहचान हीरापाकड़ गांव निवासी विकाश सिंह (पिता- चिंटू सिंह) और राजकुमार सिंह (पिता- धर्मसागर सिंह) के रूप में हुई है। दोनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं। घटन के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीण युवकों की बरामदगी की मांग कर रहे हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही गोपालगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम फॉरेंसिक की मदद से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की तलाश जारी है। हर एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों युवकों को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था?
ये भी पढ़ें: आज बिहार के 25 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम?
पुलिस छावनी में बदला गांव
इधर, घटना के बाद हीरापाकड़ गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.