{"_id":"6a38ea281cec74c33907900f","slug":"two-accused-arrested-in-gopalganj-dancer-murder-case-admit-involvement-in-the-incident-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4422264-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: यूपी की डांसर पर थी बुरी नजर, विरोध किया तो मंच से उतारकर मार दी गोली; अब सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: यूपी की डांसर पर थी बुरी नजर, विरोध किया तो मंच से उतारकर मार दी गोली; अब सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज के पटोहवा गांव में बारात के दौरान मंच पर प्रस्तुति दे रहे डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
डांसर हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में बारात के दौरान ड्रामा पार्टी के एक डांसर की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिसवा टोला फरेन्दहा निवासी उमेश गोंड के पुत्र सोनू गोंड एक ड्रामा पार्टी में डांसर के रूप में कार्य करते थे। गुरुवार रात वह कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में आई एक बारात में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे।
विरोध करने पर मारी गोली
बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान चार युवक मंच के पास पहुंचे और सोनू गोंड को जबरन मंच से नीचे ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सोनू गोंड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मामले में मृतक की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर कटेया थाने में पटोहवा गांव निवासी शैलेश सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: 'निशांत कुमार ही करेंगे जदयू का नेतृत्व', नीतीश कुमार के करीबी संजय और श्रवण ने बता दी सारी बात
टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (हथुआ) आनंद मोहन गुप्ता और कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रविवार शाम छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पटोहवा गांव निवासी शैलेश सिंह और चांद अली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से गहन पूछताछ की, जिसमें उन्होंने हत्याकांड में अपनी भूमिका स्वीकार की। कटेया पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।