सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two close friends died tragically in horrific road accident in Gopalganj bihar

Bihar: साथ जिए, साथ हंसे और साथ ही छोड़ गए दुनिया, गोपालगंज में दो दोस्तों की मौत से परिवारों की खुशियां उजड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो जिगरी दोस्तों सोनू कुमार और प्रकाश कुमार सिंह की मौत हो गई। दोनों बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद दोनों परिवारों और गांवों में मातम का माहौल है।

Two close friends died tragically in horrific road accident in Gopalganj bihar
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां श्रीपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला रानी पोखर चारमुहानी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो जिगरी दोस्तों की जान चली गई। इस हादसे के बाद से दोनों मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



बाजार से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
मृतकों की पहचान कपूर चक गांव निवासी रामदेव सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और बलभद्र परसा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के 18 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों गहरे मित्र थे और अक्सर साथ ही रहा करते थे। परिजनों के मुताबिक, सोनू और प्रकाश मिश्र बतरहा बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बैरागी टोला चारमुहानी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र निवासी नंदन कुमार (38 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने की मची होड़
घटना की सूचना मिलते ही श्रीपुर थाना पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गोरखपुर पहुंचने से पहले ही बुझ गईं दो जिंदगियां
सदर अस्पताल में भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर दोनों दोस्तों को तुरंत मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उत्तर प्रदेश के कसया के पास पहुंचते ही दोनों दोस्तों ने रास्ते में ही एक साथ दम तोड़ दिया।

उजड़ गए दो परिवारों के सपने
इस हादसे ने दो हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं। सोनू कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और घटना से महज एक दिन पहले ही गुजरात से कमाकर घर लौटा था। उसकी मौत से बूढ़े मां-बाप का एकमात्र सहारा छिन गया है। वहीं प्रकाश कुमार सिंह मिश्र बतरहा उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा का होनहार छात्र था। वह छह भाइयों में चौथे स्थान पर था। उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

ये भी पढ़ें: कंप्यूटर क्लास जाने निकले थे दो दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका सफर! बस की टक्कर से दोनों की दर्दनाक मौत

हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो सिर पर गंभीर चोटें नहीं आतीं और संभवतः उनकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों शव गांव पहुंचे, परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव में हर तरफ मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed