{"_id":"6a34e052d49edccba105b294","slug":"youths-body-found-hanging-from-a-tree-in-gopalganj-police-investigating-whether-it-is-a-case-of-murder-or-suicide-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4410837-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमीन के चक्कर में गई जान?, पेड़ से लटका मिला युवक का शव; पैसे हड़पने वाले पर साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमीन के चक्कर में गई जान?, पेड़ से लटका मिला युवक का शव; पैसे हड़पने वाले पर साजिश का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज के नवादा गांव में 22 वर्षीय युवक शोहरत अली का शव पेड़ से लटका मिला। युवक लंबे समय से जमीन खरीद को लेकर विवाद और तनाव में बताया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान 22 वर्षीय शोहरत अली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव रफी टोला का निवासी था और लंबे समय से अपने मामा के घर रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामा के घर रहकर कर रहा था जीवनयापन
परिजनों के अनुसार, शोहरत अली पिछले करीब 20 वर्षों से अपने मामा मामून रसीद उर्फ अगलु के घर नवादा गांव में रह रहा था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप एक पेड़ से उसका शव लटकता देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
जमीन खरीद को लेकर था तनाव
ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि शोहरत अली नवादा गांव में जमीन खरीदकर अपना घर बनाना चाहता था। इसके लिए उसने गांव के एक व्यक्ति को जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए रकम भी दी थी। आरोप है कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद न तो जमीन की रजिस्ट्री हुई और न ही पैसे वापस मिले। इसी कारण वह मानसिक तनाव में चल रहा था। परिजन इस घटना को जमीन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
परिवार में मातम, गांव में चर्चाओं का दौर
युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं तो कुछ को साजिश की आशंका भी है।
ये भी पढ़ें- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा
हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
बरौली थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।