{"_id":"69e77fc094d723f6e50216a2","slug":"self-enumeration-campaign-starts-vaishali-district-is-top-on-self-enumeration-patna-bihar-news-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : स्व-गणना अभियान की हुई शुरुआत, बिहार का यह जिला शीर्ष पर; चार दिनों में 3.70 लाख परिवार हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : स्व-गणना अभियान की हुई शुरुआत, बिहार का यह जिला शीर्ष पर; चार दिनों में 3.70 लाख परिवार हुए शामिल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : बिहार में 17 अप्रैल से शुरू हुए स्व-गणना अभियान को जनता का शानदार समर्थन मिल रहा है। मात्र चार दिनों के भीतर राज्य के लाखों परिवारों ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराई है।
स्व-गणना अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार में भारत की जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। डिजिटल माध्यम से खुद का विवरण दर्ज करने में राज्य के नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बिहार में 17 अप्रैल से शुरू हुए स्व-गणना अभियान को जनता का शानदार समर्थन मिल रहा है। मात्र चार दिनों के भीतर राज्य के लाखों परिवारों ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराई है।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने क्यों लगाई इनके नाम पर मुहर?
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की जनगणना 2027 के तहत बिहार में 17 अप्रैल से शुरू हुई स्व–गणना अभियान को शुरुआती दिनों में ही व्यापक जनभागीदारी मिल रही है। 20 अप्रैल तक राज्य में कुल 3,69,779 परिवारों ने स्व–गणना में भाग लिया है, जिसमें से 3,23,879 परिवारों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 45,900 परिवारों ने स्व–गणना की शुरुआत की है। उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य में लोगों की सक्रिय भागीदारी हो रही है। विशेष रूप से वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में स्व–गणना को लेकर उल्लेखनीय उत्साह देखा जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: 'इंदिरा गांधी की तरह हैं प्रियंका गांधी', तेज प्रताप यादव ने राहुल को नसीहत देते हुए क्या कहा?
स्व–गणना की यह पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों का मानना है कि जागरूकता अभियान के प्रभाव से आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आएगी तथा अधिक से अधिक परिवार इस प्रक्रिया से जुड़ेंगे। स्व–गणना की यह प्रक्रिया 01 मई 2026 तक चलेगी। इस अवधि तक आप कहीं से भी अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से एसई पोर्टल पर जाकर इसमें शामिल होकर डिजिटल विकास को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। 02 मई से 31 मई तक राज्य में मकान सूचीकरण एवं आवास की गणना शुरू होगी। इस दौरान प्रत्येक घर में प्रगणक पहुंचेंगे। आप उन्हें स्व–गणना के बाद मिली एसई आईडी उपलब्ध करा देंगे। इससे डेटा का सही मिलान संभव हो सकेगा और कार्य आसान होगा।
बिहार के विभिन्न जिलों में स्व–गणना की स्थिति
अररिया – 2010
अरवल – 1882
औरंगाबाद – 2464
बांका – 2331
बेगूसराय – 3301
भागलपुर – 11873
भोजपुर – 5989
बक्सर – 3736
दरभंगा – 11506
गया – 9602
गोपालगंज – 2611
जमुई – 8776
जहानाबाद – 1218
कैमूर – 2700
कटिहार – 5983
खगड़िया – 50222
किशनगंज – 9984
लखीसराय – 1222
मधेपुरा – 2035
मधुबनी – 49714
मुंगेर – 5890
मुजफ्फरपुर – 17695
नालंदा – 2578
नवादा – 1693
पश्चिम चंपारण – 1881
पटना – 11608
पूर्वी चंपारण – 4153
पूर्णिया – 3034
रोहतास – 4872
सहरसा – 7389
समस्तीपुर – 13471
सारण – 3718
शेखपुरा – 3328
शिवहर – 2840
सीतामढ़ी – 1913
सिवान – 2199
सुपौल – 4749
वैशाली – 87609
कुल – 3,69,779

कमेंट
कमेंट X