पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Several trains cancelled until July 3 routes and timings changed for many bihar news

Bihar News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 3 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट और टाइमिंग

Wed, 01 Jul 2026 08:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 08:09 PM IST
सार

बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 2 और 3 जुलाई तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, चार ट्रेनों का आंशिक समापन या प्रारंभ होगा, 13 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और दो प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी देरी की गई है।

विज्ञापन
Several trains cancelled until July 3 routes and timings changed for many bihar news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Railway News: समस्तीपुर मंडल के बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग और समय भी बदला गया है।
विज्ञापन


3 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे के अनुसार:
63342 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर- 2 एवं 3 जुलाई 2026 को रद्द।
63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर- 2 एवं 3 जुलाई 2026 को रद्द।
63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर- 3 जुलाई 2026 को रद्द।

इन ट्रेनों का होगा आंशिक समापन और प्रारंभ
14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (1 जुलाई) का आंशिक समापन नरकटियागंज में होगा।
14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (2 जुलाई) का आंशिक प्रारंभ नरकटियागंज से होगा।
15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस (3 जुलाई) का आंशिक समापन सुगौली में होगा।
15216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (3 जुलाई) का आंशिक प्रारंभ सुगौली से होगा।

13 ट्रेनों का बदला गया रूट
दोहरीकरण कार्य के कारण अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर स्पेशल और डेमू ट्रेनों सहित कुल 13 ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है। ये ट्रेनें नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर तथा सुगौली मार्ग से संचालित होंगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के समय में भी हुआ बदलाव
12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस (3 जुलाई) 3 घंटे की देरी से खुलेगी।
12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (3 जुलाई) 2 घंटे की देरी से खुलेगी।

यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस, समय और रूट जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed