फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shree Ram: A stone named Ram was found floating in the river Ganges in Patna; Ramsetu, Ramayana, Bihar News

Shree Ram : गंगा में तैर रहा था 17 KG का पत्थर, लिखा है राम; चौकोर पत्थर की अब मंदिर में रखकर पूजा हो रही

Fri, 25 Aug 2023 03:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 25 Aug 2023 03:58 PM IST
सार

Bihar News : करीब 17 किलो वजन का एक पत्थर गंगा में बहता हुआ पटना सिटी के गायघाट के पास दिखा तो लोगों ने उसे मंदिर में रख पूजा शुरू कर दी। शिलाखंड पर राम का नाम लिखा है और लोगों ने उसे गंगाजल में ही तैरता रखा है।

विज्ञापन
Shree Ram: A stone named Ram was found floating in the river Ganges in Patna; Ramsetu, Ramayana, Bihar News
पटना सिटी में मिला राम नाम का पत्थर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम सेतु के तैरते हुए पत्थर को आपने देखा ही होगा। इस पर भगवान श्रीराम का नाम लिखा हुआ था, इसका भी जिक्र कई जगह मिलता है। पटना सिटी में आज ऐसा ही पत्थर मिला है। यह पत्थर गंगा नदी में तैरता हुआ मिला तो लोग हैरान रह गए। इसके बाद प्रभु श्रीराम का नाम लेकर दो युवकों ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद इस पत्थर को बाहर निकाल लिया। पत्थर देख लोग दंग रह गए। इसमें प्रभु श्रीराम का नाम लिखा था। इसके बाद लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए और पत्थर की पूजा की।

विज्ञापन


विज्ञापन


धीरे-धीरे बढ़ रहा है पत्थर का वजन
निकालते वक्त को पत्थर हल्का लग रहा था लेकिन धीरे-धीरे इसका भार बढ़ने लगा और बढ़कर 17 KG तक चला गया। लोगों ने इस पत्थर को राजा घाट के समीप एक मंदिर के प्रांगण में रख दिया है। लोग इसे राम सेतु का पत्थर बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इस पत्थर का वजन किया गया तो प्रारंभिक दौर में इसका वजन 9 किलोग्राम था लेकिन धीरे-धीरे इसका वजन बढ़कर 17KG हो गया उसके बाद इसका वजन नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल मिला था सुनहरे रंगा का कछुआ
राजा घाट पर मौजूद लागों का कहना है कि भगवान श्रीराम की पूजा हमेशा की जाती है। पिछले साल भी कई कई अनोखे और अद्वितीय जीव-जंतु भी मिले हैं। सुनहरे का एक कछुआ इसी घाट पर मिला था, जिसे फिर गंगा में प्रवाहित कर दिया गया था। 

राजा घाट का नाम बदलकर राम घाट होना चाहिए
बता दें कि पानी में तैरने वाले 3 पत्थर पटना में मौजूद हैं। एक पत्थर पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में, दूसरा विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में और वहीं तीसरा पटन देवी मंदिर के प्रांगण में है। राजा घाट पर इस प्रकार के पत्थर में इसकी संख्या चार हो गई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि वह इस पत्थर राम लिखा है। वह इसका दर्शन कर अपने आप को धन्य हो गए। वहीं लोगो का कहना था कि राजा घाट का नाम बदलकर राम घाट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed