फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :fleeing worker suddenly arrived and jumped into sahu temple pond ending his

Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में शख्स ने लगाई छलांग, डूबने से मौत; SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Fri, 14 Aug 2026 08:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 08:22 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में गुरुवार देर रात एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव की तलाश शुरू की। मृतक की पहचान अंडीगोला निवासी 45 वर्षीय दिलीप प्रसाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :fleeing worker suddenly arrived and jumped into sahu temple pond ending his
कारीगर ने कूदकर दी जान रेस्क्यू जारी

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित साहू पोखर में गुरुवार देर रात एक शख्स ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। व्यक्ति के पोखर में छलांग लगाने की खबर के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इस दौरान वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, आधी रात में गहरा अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर डूबे व्यक्ति के शव की तलाश में सघन रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कई घंटे तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बाद में परिजनों के पहुंचने पर मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अंडीगोला निवासी 45 वर्षीय दिलीप प्रसाद के रूप में हुई।

विज्ञापन

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात के अंधेरे में एक शख्स वहां आया और पोखर में डूब गया। वह पोखर की पश्चिमी दिशा से पैदल आया था। कुछ देर टहलने के बाद उसने अचानक गहरे पानी में छलांग लगा दी। पानी में छलांग लगाने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वह पानी में तड़पता रहा और कुछ मिनट बाद पानी में समा गया। घटनास्थल पर पोखर के घाट से शख्स की चप्पल बरामद हुई है। व्यक्ति ने पानी में किस वजह से छलांग लगाई और क्यों कूदा, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: राहुल गांधी पर सीएम सम्राट चौधरी का हमला, बोले- अमर्यादित आचरण के लिए देश से मांगें माफी

पूरी घटना को लेकर एसडीआरएफ के कर्मी ने बताया कि एक व्यक्ति के डूबने की सूचना के बाद सुबह से उसकी तलाश की जा रही है। शव नीचे दलदली क्षेत्र में दब जाने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाई आ रही है। लगातार शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही शव को बाहर निकाल लिया जाएगा। इसके लिए एसडीआरएफ की टीम के अलावा गोताखोर भी लगाए गए हैं।

कारीगर ने कूदकर दी जान रेस्क्यू जारी

कारीगर ने कूदकर दी जान रेस्क्यू जारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed