{"_id":"6a4642a817799415090256cc","slug":"tejashwi-yadav-alleges-cm-role-in-bharat-tiwari-encounter-bihar-news-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेजस्वी यादव का बिहार सीएम पर बड़ा आरोप, बोले- 'मुख्यमंत्री के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेजस्वी यादव का बिहार सीएम पर बड़ा आरोप, बोले- 'मुख्यमंत्री के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर'
Thu, 02 Jul 2026 04:22 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 02 Jul 2026 04:22 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री के कहने पर एनकाउंटर हुआ। जानें तेजस्वी ने और क्या कहा।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भरत तिवारी हत्याकांड और एनकाउंटर मामले को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी को बड़े अधिकारियों ने पहले ही मामले की जानकारी दी थी और उनके कहने पर ही एनकाउंटर हुआ।
'मुख्यमंत्री के कहने पर हुआ एनकाउंटर'
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि भरत तिवारी एनकाउंटर कोई सामान्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि बड़े अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी को जानकारी देने के बाद यह कार्रवाई की। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
'डीएसपी में प्रोन्नति सिर्फ दिखावटी कार्रवाई'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के आरोपी पुलिस अधिकारी को डीएसपी पद पर प्रोन्नति दिए जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केवल दिखावटी कार्रवाई है। उनके मुताबिक, सरकार वास्तविक जवाबदेही तय करने के बजाय औपचारिक कदम उठा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टीईटी परीक्षा घोटाले की जांच बिहार पहुंची, महाराष्ट्र पुलिस का हाजीपुर के साइबर कैफे पर छापा
'अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा'
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और सरकार गंभीर मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।