सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav demanding CBI investigate CM Samrat Choudhary rjd party write letter khan sir matter Bihar News

Bihar : सीएम को तेजस्वी यादव ने पत्र लिख की CBI जांच की मांग, पुलिस पर भी उठाए सवाल; सोशल मीडिया पर भी गरजे

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 16 Jun 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सीएम सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर शिक्षकों के मामले में CBI से जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सीएम से पटना पुलिस की शिकायत भी की। फिर सोशल मीडिया पर खूब गरजे।

Tejashwi Yadav demanding CBI investigate CM Samrat Choudhary rjd party write letter khan sir matter Bihar News
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी और खान ग्लोबल स्टडीज के बीच उठा विवाद अब एक बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक गतिरोध में तब्दील हो चुका है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक आधिकारिक पत्र भेजने के बाद तेजस्वी यादव ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी साझा किया है। तेजस्वी यादव ने फिर सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस पूरे घटनाक्रम की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है, क्योंकि वर्तमान पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।



सोशल मीडिया पर तेजस्वी का प्रहार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखे पत्र को सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि पटना के दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद, मारपीट, तोड़फोड़ और कथित गोलीबारी के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से बेहद गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई पर निशाना साधते हुए उन्होंने साफ कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले में सच्चाई को सामने लाने के लिए एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और गहन जांच बेहद जरूरी है, जो केवल एक केंद्रीय एजेंसी ही कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, कहा- फैजल ने भाई को छीना, अब खोलेंगे खान की पोल
विज्ञापन


 वर्चस्व की लड़ाई और नेपाल में मौत का रहस्य
यह पूरा मामला पटना स्थित ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी और खान ग्लोबल स्टडीज के बीच व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता और आपसी रंजिश ने हिंसक मोड़ ले लिया था, जिसके बाद कोचिंग हब में सरेआम मारपीट, तोड़फोड़ और कथित तौर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस विवाद से जुड़े ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़ित परिवार और समर्थकों का आरोप है कि इस घटना में फैजल खान उर्फ खान सर की संलिप्तता है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत के बाद फैजल खान ने किया इमोशनल पोस्ट, कहा- सबकुछ करुंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed