सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav targeted Nitish kumar emptied treasury RJD Party end chhatra RJD to SSAI party

Bihar News : तेजस्वी यादव बोले- बिहार सरकार का खजाना खाली; भाजपा सरकार को लेकर कही यह बात

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 13 Apr 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : 20 साल राज करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का खजाना खाली कर दिया, जिससे बिहार में सबसे ज्यादा गरीबी, सबसे ज्यादा बेरोजगारी और सबसे ज्यादा पलायन है। तेजस्वी यादव के इस आरोप पर अब जदयू और भाजपा की प्रतिक्रिया आनी बाकी है।

Tejashwi Yadav targeted Nitish kumar emptied treasury RJD Party end chhatra RJD to SSAI party
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज फिर भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाते-जाते सारा खजाना खाली कर गए। भाजपा और जदयू ने बिहार को बर्बाद कर दिया। 20 साल राज करने के बाद बिहार में सबसे ज्यादा गरीबी, सबसे ज्यादा बेरोजगारी और सबसे ज्यादा बिहार से पलायन है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में आलम यह है कि प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है।यहाँ तो ना तो नौकरी है ना कारखाना। दो माह में एक भी कैबिनेट मीटिंग नहीं हुई। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज तक ऐसा नहीं हुआ था।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मणिका विश्वकर्मा पहुंची पटना, कहा- बिहार की लिट्टी चोखा में गजब का है स्वाद; रूपाली भूषण के सिर सजा ताज
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कहें कि भाजपा उनको मार रहा है
तेजस्वी यादव ने कहा सीएम बनने-बनाने पर कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका निर्णय भाजपा को करना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि कहा कि सीएम कौन होगा यह दो लोगों को ही निर्णय लेना है। हमने पहले भी कहा है कि जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा, उसे जनता का जनादेश नहीं है। कौन सीएम बन रहा है या नहीं बन रहा है, हर किसी के मन में बस यही है। सीएम बनने को लेकर सबके मन में लड्डू फूट रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनको मार रहा है तो वह बताएं। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कहें कि भाजपा उनको मार रहा है। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : दिल्ली से चल रही सरकार, दो लोग ही तय करेंगे कौन बनेगा सीएम; तेजस्वी के बयान पर मचेगा घमासान

लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल 
तेजस्वी यादव ने लॉ एंड ऑर्डर पर भी खूब बोला। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में क्राइम हो रहा है। अखबार के पन्ने लाल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। अब इसे और भी अधिक बर्बाद किया जाएगा। 


भाजपा के एजेंट जदयू में हैं
जदयू कार्यालय से 25 से 30, फिर से नीतीश पोस्टर हटाए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू पर नीतीश जी का कोई निर्णय नहीं है। भाजपा के एजेंट जदयू में हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार नहीं बल्कि वही सारे नेता निर्णय लेरहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि पोस्टर तो हटना ही था। किसी को केस मुकदमा में बचना है। किसी को मंत्री बनना है। किसी को ठेकेदारी करनी है। यही सब होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed