सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Villagers caught couple compromising position subsequently they married off in temple in West Champaran Bihar

Bihar: प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में गांव वालों ने पकड़ा; फिर मंदिर में करा दी शादी, पुलिस ने शुरू की जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 13 Jun 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पश्चिम चम्पारण के केहुनिया गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर मंदिर में जबरन शादी करा दी। मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी है।

Villagers caught couple compromising position subsequently they married off in temple in West Champaran Bihar
शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनिया गांव में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।



एक साल से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम संबंध
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केहुनिया गांव निवासी एक युवती और पड़ोसी गांव सिस्वा के रहने वाले आदित्य कुमार के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। शुक्रवार की रात दोनों मिलने पहुंचे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर गांव के मंदिर परिसर में ले गए, जहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में ग्रामीणों ने कराई शादी
ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक आदित्य कुमार से उसकी प्रेमिका युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया और दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित थाने ले आई।
विज्ञापन


युवती ने क्या बताया?  
पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह और आदित्य दोनों बालिग हैं तथा एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। उसने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह अपने मायके में रह रही थी, जहां उसकी मुलाकात आदित्य से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, वैधता पर सवाल
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। ग्रामीणों के दबाव में कराई गई शादी की कानूनी वैधता सहित अन्य बिंदुओं पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार बाइक ने छीनी मजदूर की जिंदगी, नेत्रहीन पत्नी और मासूम बच्चे पर टूटा दुखों का पहाड़

इलाके में चर्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फिलहाल, इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं और लोग सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed