सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Women Commission Chairperson file FIR demand cancellation Lok Sabha membership against Purnia MP pappu yadav

Bihar : पूर्णिया सांसद की महिला आयोग अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा अब भारी, दिल्ली तक होगी शिकायत

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Wed, 22 Apr 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

 Bihar : पूर्णिया सांसद को उनकी बयानबाजी अब उनको परेशान करेगी। महिला आयोग की अध्यक्ष उनके खिलाफ न सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कराएगी बल्कि उनकी सदस्यता को कैंसिल कराने के लिए राष्ट्रपति, पीएम, लोकसभा अध्यक्ष और सीएम से अपील भी करेगी।  

Women Commission Chairperson file FIR demand cancellation Lok Sabha membership against Purnia MP pappu yadav
महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। राजनीतिक महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद पूर्णिया सांसद ने महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा पर व्यक्तिगत और आपत्तिजनक बयान दिया है। इसको लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने पप्पू यादव की शिकायत अब राष्टपति, लोकसभा अध्यक्ष, पीएम और सीएम से करेंगी। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, कहा- यह औपचारिक मुलाकात नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बताया कि राजनीतिक महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने के कारण महिला आयोग ने  पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पहले ही नोटिस भेज चुकी थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने महिला आयोग की अध्यक्ष पर व्यक्तिगत रूप से टिप्पणी की। इसलिए महिला आयोग उन पर कार्रवाई करने की मांग करेगी। साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मान- हानि का भी केस करेगी। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'द केरल स्टोरी 2' जैसी कहानी की किरदार बनी एक लड़की मिल गई; अमर उजाला की खबर के बाद क्या-क्या हुआ?

महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि पप्पू यादव के द्वारा महिला आयोग की अध्यक्ष पर अव्यवहारिक और अमर्यादित बयान दिया है जो काफी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए उनकी तस्वीर और उनके उपर की गई अभद्र टिप्पणी से उनका आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ साथ आयोग की गरिमा को भी ठेस पहुँची है। इसलिए बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं स्वाभिमानी महिला होने के कारण वह पप्पू यादव की शिकायत प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से करेंगी। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष से पप्पू यादव के लोकसभा की सदस्यता रद्द करने की मांग करुँगी। इतना ही नहीं पप्पू यादव की इस शर्मनाक हरकत के कारण उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाएंगी और मान-हानि का भी केस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed