{"_id":"69c3803e759e3e04610f94ad","slug":"youth-damages-saran-temple-idol-police-investigate-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सारण के मंदिर में युवक ने की तोड़फोड़, भगवान की मूर्ति खंडित; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सारण के मंदिर में युवक ने की तोड़फोड़, भगवान की मूर्ति खंडित; जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार
सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में एक युवक ने मंदिर में तोड़फोड़ कर भगवान की मूर्ति खंडित कर दी।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा गांव के एक मंदिर में तोड़फोड़ कर भगवान की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। जब सुबह स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के अंदर स्थापित मूर्ति बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस दृश्य को देखते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मानसिक विक्षिप्त युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
सूचना मिलने पर मशरक थाना पुलिस और एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु, पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत महतो, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संलिप्तता सामने आई है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
मंदिर में सुबह टूटी मिलीं मूर्तियां
स्थानीय निवासी जय किशोर भगत ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह मूर्ति टूटी हुई मिली, जिससे ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश दोनों फैले। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया और भरोसा दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटना स्थल पर दल बल के साथ मुस्तैद है और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। इससे घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी और दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के तहत दंडित किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- Bihar: सीवान में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 राउंड फायरिंग के बाद दो शातिर गिरफ्तार
एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच पूरी गंभीरता के साथ की जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस सतर्क है। इस कार्रवाई से मंदिर और आसपास के इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस लगातार जांच और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन