सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A woman suddenly began taking off all her clothes during a meeting causing a stir video has now gone viral

Viral Video: मीटिंग के समय अचानक से अपने सारे कपड़े उतारने लगी महिला, मचा हड़कंप, अब वायरल हुआ वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Oct 2025 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: बोर्ड मीटिंग नॉर्मल ढंग से चल रही थी। अधिकारी और शिक्षक नीतियों पर चर्चा कर रहे थे। तभी बेथ बॉर्न नाम की महिला अचानक खडी हुईं और विरोध करने लगीं। विरोध के दौरान उन्होंने धीरे धीरे अपने कपड़े उतार दिए।

A woman suddenly began taking off all her clothes during a meeting causing a stir video has now gone viral
महिला ने कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन - फोटो : एक्स@DesireeAmerica4
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक महिला ने स्कूल की बोर्ड मीटिंग के दौरान अचानक ऐसा काम कर दिया कि वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। दरअसल यह महिला बैठक के बीचोबीच सबके सामने अपने कपडे उतारने लगी और फिर सिर्फ बिकिनी पहनकर भाषण देने लगी। यह घटना डेविस जॉइंट यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट की बोर्ड मीटिंग में हुई थी। तो आज की इस खबर में हम

Trending Videos


घटना कैसे हुई?
बोर्ड मीटिंग नॉर्मल ढंग से चल रही थी। अधिकारी और शिक्षक नीतियों पर चर्चा कर रहे थे। तभी बेथ बॉर्न नाम की महिला अचानक खडी हुईं और विरोध करने लगीं। विरोध के दौरान उन्होंने धीरे धीरे अपने कपड़े उतार दिए। जब तक लोग समझ पाते वह सिर्फ बिकिनी में खड़ी होकर बोल रही थीं। इस अनोखे कदम से वहां अफरातफरी मच गई और कुछ ही मिनटों में बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला कौन है?
इस घटना में शामिल महिला कोई नॉर्मल व्यक्ति नहीं थीं। वह मॉम्स फॉर लिबर्टी नामक संगठन की अध्यक्ष हैं। यह संगठन अमेरिका में शिक्षा से जुडे़ कई मुद्दों पर सक्रिय है और अक्सर विवादों में भी रहता है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेथ बॉर्न पहले भी इस तरह के विरोध कर चुकी हैं।

विरोध किस बात पर था?
असल में बोर्ड मीटिंग में ट्रांसजेंडर छात्रों से जुड़ी नीतियों पर चर्चा हो रही थी। जिला प्रशासन ने ऐसा नियम बनाया था जिसके तहत ट्रांसजेंडर छात्र अपनी इच्छा के मुताबिक लॉकर रूम और बाथरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी अगर कोई छात्रा खुद को महिला मानती है तो वह लड़कियों वाले लॉकर रूम या शौचालय का उपयोग कर सकती है। यही नीति बेथ बॉर्न को पसंद नहीं आई। उनका मानना था कि इस नियम से बाकी छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं। इसी का विरोध जताने के लिए उन्होंने नाटकीय अंदाज में कपड़े उतार दिए ताकि बोर्ड के सदस्य समझ सकें कि बच्चों को शारीरिक शिक्षा की क्लास के दौरान कपडे बदलते वक्त कैसी स्थिति झेलनी पडती है।

महिला ने क्या कहा?
कपड़े उतारने के बाद बेथ बॉर्न ने कहा, "मैं डेविस यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट की एक अभिभावक हूं। मैं यहां आई हूं ताकि आप सबको यह समझा सकूं कि जब छात्राओं को लॉकर रूम में कपड़े बदलने पड़ते हैं तो उन्हें कैसी असहजता महसूस होती है। मौजूदा नीतियों के कारण लड़कियों को और भी डर लगता है।" उनका कहना था कि इस तरह की व्यवस्था से छात्राओं की निजता और सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अपने कपड़े इसलिए उतार रही हैं ताकि अधिकारी यह महसूस कर सकें कि छात्राओं पर क्या असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed