सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dada Poti Emotional Conversation Viral Video Kal Mere Baba Chale Jayenge cute video

Dada Poti Video: इंटरनेट पर छाया दादा-पोती का इमोशनल मोमेंट, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 18 May 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Dada Poti Emotional Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर दादा और पोती का एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। दादा और पोती के मासूम प्यार से भरी यह छोटी-सी झलक लाखों लोगों की आंखें नम कर रही है और हर किसी को अपने बचपन की गलियों में ले जा रही है।

Dada Poti Emotional Conversation Viral Video Kal Mere Baba Chale Jayenge cute video
दादा-पोती का इमोशनल वीडियो - फोटो : instagram/ray.ana1818
विज्ञापन

विस्तार

Dada Poti Emotional Viral Video: 'बच्चे मन के सच्चे' ये कहावत जितनी सच है उतनी ही दुखद भी है। अक्सर बच्चे अपने मन की हर बात बिना किसी चिंता और डर के सामने रख देते हैं। वहीं बड़े होने के बाद लोग आसानी से अपने दिन की बातें साझा नहीं कर पाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को इसी बात का एहसास दिला रहा है। दरअसल वीडियो में दादा और पोती के मासूम प्यार से भरी यह छोटी-सी झलक लाखों लोगों की आंखें नम कर रही है और हर किसी को अपने बचपन की गलियों में ले जा रही है।



वीडियो ने लोगों को किया इमोशनल
वीडियो की शुरुआत एक मासूम बच्ची से होती है, जो उदासी भरे स्वर में कहती है, “कल मेरे बाबा चले जाएंगे, मुझे बहुत रोना आ रहा है।” उसकी यह बात सुनकर दादा भी उतने ही स्नेह से जवाब देते हैं, “हां, मैं चला जाऊंगा।” जब बच्ची कहती है कि उसे उनकी बहुत याद आएगी, तो दादा की आवाज भी भर जाती है और वह कहते हैं “मुझे भी तुम्हारी बहुत याद आएगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही पलों की यह बातचीत भले ही छोटी हो, लेकिन इसके पीछे छिपा अपनापन और जुदाई का दर्द लोगों के दिल को गहराई से छू रहा है। दादा-पोती के चेहरे के भाव इतने सच्चे हैं कि देखने वाले खुद को रोक नहीं पा रहे।
विज्ञापन
Trending Videos


देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rayana 🧿 (@ray.ana1818)




सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इंस्टाग्राम पर @ray.ana1818 नाम के अकाउंट से शेयर हुआ यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं और लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों की भावनाएं खुलकर सामने आ रही हैं।

कई यूजर्स ने लिखा कि इस वीडियो ने उन्हें अपने दादा-दादी की याद दिला दी। किसी ने कहा कि उन्होंने अपने दादाजी को कभी देखा नहीं, फिर भी आज उन्हें बेहद मिस करते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि दादा-दादी का साथ मिलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता। कुछ लोगों ने तो दादा की नम आंखों में छिपे जज्बात को शब्दों से भी ज्यादा गहरा बताया। यह वीडियो सिर्फ एक क्लिप नहीं, बल्कि रिश्तों की उस सच्चाई को दिखाता है, जिसे लोग बड़े होकर अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में भूल जाते हैं, अपनों के साथ बिताया हर पल अनमोल होता है।

Bermuda Triangle: बरमूडा ट्रायंगल के नीचे मिली ये रहस्यमयी चीज, जानें क्या सुलझ गई हादसों की गुत्थी
Fisher Space Pen: दुनिया का सबसे महंगा पेन, जानिए इसकी हैरान कर देने वाली टेक्नोलॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed