Viral: पीठ पर बच्चा और सिर पर सब्जी की टोकरी लादकर काम करती दिखी महिला, लोग बोले ये है 'रियल लाइफ सुपरमॉम'
Viral Video: वायरल वीडियो में एक महिला अपने नन्हे बच्चे को पीठ पर बांधे हुए नजर आती है। सिर पर सब्जियों से भरी भारी टोकरियां उठाकर वह ट्रक पर सामान चढ़ा रही है। ये नजारा देखकर हर कोई हैरान है और वीडियो को जमकर शेयर कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mother's Strength Shocking video: कहते हैं मां सिर्फ जन्म ही नहीं देती, बल्कि हर दिन अपने बच्चों के लिए नई ताकत भी जुटाती है। उसकी ममता कई बार ऐसे रूप में सामने आती है, जिसे देखकर लोग हैरान भी रह जाते हैं और भावुक भी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जो एक मां की मेहनत और उसके अटूट हौसले की सच्ची तस्वीर पेश करती है।
वायरल वीडियो में एक महिला अपने नन्हे बच्चे को पीठ पर बांधे हुए नजर आती है। सिर पर सब्जियों से भरी भारी टोकरियां उठाकर वह ट्रक पर सामान चढ़ा रही है। काम की रफ्तार ऐसी कि ना थकान का असर दिखता है, ना ही कोई शिकायत, बस जिम्मेदारियों को निभाने का जज्बा साफ नजर आता है।
वीडियो शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं, “यही होती है असली ममता की ताकत, जहां मां अपने बच्चे और घर दोनों का भार एक साथ संभाल लेती है।” यही वजह है कि यह क्लिप कुछ ही समय में लाखों लोगों तक पहुंच गई और हर कोई इस महिला की तारीफ कर रहा है।
मंडी में दिखी रियल लाइफ सुपरमॉम
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश या बिहार की किसी सब्जी मंडी का है, जहां यह महिला रोज काम करने आती है। सुबह से शाम तक वह मेहनत करती है, और इसी दौरान अपने छोटे बच्चे की देखभाल भी साथ-साथ करती रहती है।
वीडियो में साफ दिखता है कि बच्चा उसकी पीठ पर बंधा है, जबकि वह बिना रुके भारी टोकरियां उठाकर ट्रक तक चढ़ रही है। चेहरे पर थकान जरूर है, लेकिन उससे कहीं ज्यादा आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का भाव नजर आता है।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे “रियल लाइफ सुपरमॉम” का नाम दे दिया है। एक यूजर ने लिखा, “हमारी मांएं कितनी मजबूत होती हैं, इसका अंदाजा हम लगा ही नहीं सकते।” वहीं किसी ने सरकार से ऐसी मेहनती माताओं के लिए खास योजनाएं बनाने की मांग भी की।
आसान नहीं होती वर्किंग मदर की जिंदगी
यह वीडियो सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं, बल्कि उन लाखों महिलाओं की हकीकत को सामने लाता है, जो खेतों, मंडियों और घर के कामों के बीच अपने बच्चों की परवरिश भी करती हैं। उनकी मेहनत अक्सर अनदेखी रह जाती है, लेकिन यह वीडियो उन सभी को एक तरह से सलाम करता है।