😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Eugene Shoemaker the only person whose ashes have been buried on any celestial body outside Earth
{"_id":"5e05edab8ebc3e87d87ebc79","slug":"eugene-shoemaker-the-only-person-whose-ashes-have-been-buried-on-any-celestial-body-outside-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का पहला और इकलौता ऐसा इंसान, जिसकी अस्थियों की राख चांद पर है दफन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का पहला और इकलौता ऐसा इंसान, जिसकी अस्थियों की राख चांद पर है दफन
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यूजीन शूमेकर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुनिया में ऐसे कई महान वैज्ञानिक हैं, जिन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए हमेशा याद किया जाता रहा है। ऐसे ही एक महान वैज्ञानिक थे यूजीन मर्ले शूमेकर। उन्होंने कई अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित किया है और एक नया विज्ञान स्थापित किया। 28 अप्रैल, 1928 को जन्मे यूजीन 20वीं सदी के महान दिमागों में से एक थे। उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें 1992 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू बुश द्वारा विज्ञान के राष्ट्रीय पदक से सम्मानित किया गया था।
Trending Videos
2 of 5
यूजीन शूमेकर
- फोटो : Social media
यूजीन को एरिजोना में बैरिंजर मेटियोर क्रेटर (उल्का पिंड से बना गड्ढा) जैसे स्थलीय क्रेटर (गड्ढे) के अध्ययन के लिए भी जाना जाता था। इसके अलावा वह संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के खगोल भूविज्ञान अनुसंधान कार्यक्रम के पहले निदेशक भी थे। उनका पहला मिशन यूटा और कोलोराडो में यूरेनियम के भंडार की खोज करना था। इसके बाद उनका अगला मिशन ज्वालामुखी प्रक्रियाओं का अध्ययन करना था, क्योंकि अन्य जांचकर्ताओं ने पहले ही ध्यान दिया था कि यूरेनियम अक्सर प्राचीन ज्वालामुखियों के केंद्र में जमा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : BBC
यूजीन ने यह भी पता लगाने में अन्य वैज्ञानिकों की मदद की थी कि आज से करीब साढ़े छह करोड़ साल पहले धरती पर किस जगह कयामत आई थी। दरअसल, उस समय करीब 12 किलोमीटर में फैला एक उल्कापिंड धरती से आ टकराया था, जिससे डायनासोर ही नहीं, धरती पर रह रहे 80 फीसदी जीव तबाह हो गए थे। यह जगह मेक्सिको का युकाटन प्रायद्वीप है।
4 of 5
यूजीन शूमेकर
- फोटो : Social media
यूजीन ने दूर से यानी पृथ्वी पर रहकर चंद्रमा का काफी अध्ययन किया, लेकिन वह अक्सर एक अंतरिक्ष यान में चढ़ने और चंद्रमा की सतह पर चलने का सपना देखते थे। हालांकि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का कभी मौका नहीं मिला। एक गंभीर बीमारी ने उनके अंतरिक्ष यात्री बनने की उनकी उम्मीदों को कुचल दिया। लेकिन साल 1997 में उनकी मौत के बाद नासा ने उनके सपनों को कुछ हद तक पूरा करने का काम किया और उनकी अस्थियों की राख को चांद पर दफन किया गया। वह यह उपलब्धि पाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र इंसान हैं।
विज्ञापन
5 of 5
यूजीन शूमेकर
- फोटो : Social media
यूजीन शूमेकर की मौत 18 जुलाई, 1997 को एक कार दुर्घटना में हो गई थी। इस हादसे में उनकी पत्नी कैरोलीन जीन स्पेलमैन शूमेकर भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। आपको बता दें कि कैरोलीन भी एक खगोलशास्त्री रह चुकी हैं। फिलहाल उनकी उम्र 90 साल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X