{"_id":"69ea018ffa0ff7e3e20183be","slug":"zara-hatke-pune-man-fake-police-selection-for-marriage-arrested-weird-news-strange-in-hindi-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: सब्जीवाला बना चुलबुल पांडे! शादी के लिए बन गया पुलिस अधिकारी, फिर जो हुआ जीवन भर रखेगा याद","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: सब्जीवाला बना चुलबुल पांडे! शादी के लिए बन गया पुलिस अधिकारी, फिर जो हुआ जीवन भर रखेगा याद
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Zara Hatke: महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले एक सब्जीवाले की शादी नहीं हो रही थी। इससे परेशान होकर उसने एक ऐसा नाटक रचा जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सब्जीवाला बना चुलबुल पांडे! शादी के लिए बन गया पुलिस अधिकारी
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
Zara Hatke: महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। यहां पर एक युवक शादी के लिए इतना बेचैन था कि उसने खुद को पुलिस अधिकारी बना दिया। उसने पूरे शहर में अपनी वाली फोटो के पोस्टर लगवा दिए। ऐसा उसने इसलिए किया कि उसके लड़कियों के रिश्ते आने लगे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जो वो अब पूरे जीवन याद रखेगा।
Trending Videos
इस पूरी कहानी का मुख्य किरदार ऋषिकेश राजू जाधव है, जिसकी उम्र 26 वर्ष है। पुणे के नऱ्हे रोड इलाके में ऋषिकेश रहता है। सबसे बड़ी बात यह है कि वो असली जिंदगी में एक सामान्य सब्जी बेचने वाला दुकानदार है। लेकिन समाज में इज्जत पाने के लिए और अपनी शादी के उसने एक नकली किरदार गढ़ दिया। उसने अपने आप को पुलिस अधिकारी बताया और इसके साथ ही उसने अपनी कामयाबी का ढिंढोरा पूरे शहर में पीट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हो रही थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषिकेश की शादी नहीं हो रही थी। उसे लगा कि कोई बेरोजगार आदमी से अपनी बेटी की शादी नहीं करेगा। इसलिए उसे यह योजना बनाई। उसने पुलिस की वर्दी पहनी, फोटो खिंचवाई और उसे अपना वाट्सऐप स्टेटस लगा दिया। इतना ही उसने पुणे की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगवा दिए। इसमें उसे पुलिस में चयनित होने की बधाई दी गई थी। वह इससे लड़कियों और उनके परिवार को प्रभावित करना चाहता था।
Viral Video: बच्चे को जन्मदिन पर मिला ऐसा गिफ्ट, देखकर खुशी से झूम उठा बच्चा, मासूमियत ने लोगों को किया भावुक
Fighter Jet: हवा में फाइटर जेट की हुई भीषण टक्कर, अंदर पायलट कर रहे थे ये काम, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
ऐसे खुली पोल
पुणे पुलिस पूरे शहर में बिना अनुमति लगाए गए अवैध पोस्टरों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी दौरान ऋषिकेश के पोस्टरों पर पुलिस की नजर पड़ी। इसके बाद अधिकारियों ने रिकॉर्ड चेक किया, तो पूरी सच्चाई सामने आई गई। जांच में खुलासा हुआ कि ऋषिकेश का पुलिस से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं। पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने अजीबोगरीब वजह बताई। उसने कहा कि शादी नहीं हो रही थी, इसलिए उसने झूठ बोला। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
