{"_id":"6a5f4f84f9cd384c330a8a87","slug":"father-teaches-maths-signs-to-child-with-fun-actions-viral-video-shows-unique-learning-method-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बच्चे को पढ़ाने के लिए पिता ने निकाला अनोखा तरीका, ऐसे सिखाए मैथ्स के साइन, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बच्चे को पढ़ाने के लिए पिता ने निकाला अनोखा तरीका, ऐसे सिखाए मैथ्स के साइन, वीडियो हुआ वायरल
Tue, 21 Jul 2026 04:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:22 PM IST
सार
Cute Child Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है एक पिता ने अपने छोटे बच्चे को पढ़ाने के लिए बेहद मजेदार तरीका निकाला है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चे को पढ़ाने के लिए पिता ने निकाला अनोखा तरीका
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Cute Child Viral Video: छोटे बच्चों का पढ़ाई में कम और खेल-कूद में ज्यादा मन लगता है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई की तरफ आकर्षित करना माता-पिता के लिए चुनौती है। लेकिन कई बार माता-पिता बच्चों को पढ़ाई के प्रति आकर्षित करने के लिए आसान और मनोरंजक तरीके अपनाते हैं, जिससे उनका मन पढ़ाई में लगे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पिता ने अपने बच्चे को गणित के बेसिक साइन सिखाने के लिए बेहद मजेदार तरीका अपनाया है, जिसे देखकर आपका चेहरा खिल उठेगा। पिता का यह अनोखा अंदाज और बच्चे के साथ पिता का ऐसे पढ़ाना लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
पढ़ाई को बनाया रोचक खेल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पिता अपने छोटे और मासूम बच्चे को मैथ्स के अलग-अलग साइन बेहद अनोख अंदाज में सिखा रहे है। वह अपने हाथों को कभी क्रॉस करके डिवीजन (÷) का साइन बना रहे हैं, तो कभी पूरे शरीर और हाथों की मदद से स्क्वायर रूट (√) समझाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह अलग-अलग हाथों के मूवमेंट और इशारों से जोड़ (+), घटाव (-), गुणा (×), प्रतिशत (%) और बराबर (=) जैसे मैथ्स के चिन्हों को बेहद मजेदार तरीके से सिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: मेट्रो में दिखी रील बनाने की सनक, लड़की का अजीबोगरीब डांस देख घबराए लोग
वीडियो के आखिरी में बच्चे का रिएक्शन दिखता है। देखकर लग रहा है कि वह अपने पिता की बातों को ध्यान से सुन रहा था। वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है कि मानो बच्चे को अब सब समझ आ गया है।