फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   young man starts hitting his head on wall while dancing to munda gora rang dekh ke deewana ho gaya song

Video: 'मुंडा गोरा रंग देख के दीवाना हो गया' गाने की धुन में खोया युवक, डांस करते-करते दीवार पर लड़ाया सिर

Tue, 21 Jul 2026 06:29 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 21 Jul 2026 06:29 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी में डांस कर रहे एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  मुंडा गोरा रंग देख के दीवाना हो गया गाने पर डांस करते-करते वह अपना सिर दीवार पर टकरा देता है। 

विज्ञापन
young man starts hitting his head on wall while dancing to munda gora rang dekh ke deewana ho gaya song
'मुंडा गोरा रंग देख के दीवाना हो गया' गाने की धुन में खोया युवक, डांस करते-करते दीवार पर लड़ाया सिर - फोटो : instagram

विस्तार

Viral Video: भारतीय शादियों में होने वाले डांस के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। इनमें नागिन डांस से लेकर अजीबोगरीब डांस भी देखने को मिलते हैं। कई बार लोग ऐसा डांस करते हैं कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक का डांस लेकर लोग घबरा जाते हैं। लेकिन कुछ देर बाद लोग हंसने लगते हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि किसी गांव में शादी की बारात निकली है। डीजे पर मुंडा गोरा रंग देख के दीवाना हो गया गाना बज रहा है और बारात में एक युवक पूरे जोश के साथ डांस कर रहे हैं। इस दौरान एक युवक अचानक सबसे अलग अंदाज में डांस करने लगता है। नाचते-नाचते वह पास की दीवार के पास पहुंचता है और अपने सिर को बार-बार दीवार से टकराने लगता है। उसकी इस हरकत को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। 
विज्ञापन


देखा जा सकता है कि कुछ लोगों के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही है कि कहीं उसे चोट न लग जाए। कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं। हालांकि, कुछ ही सेकेंड बाद युवक खुद ही दीवार से हट जाता है और डीजे पर पूर जोश के साथ डांस करने लगता है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि वो मस्ती में डूबा हुआ है। बारात में मौजूद अन्य लोग भी थिरकने लगते हैं और माहौल खुशियों से भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram




Viral Video: सड़क पर चलती कार में अचानक लगी भयानक आग, फिर पुलिस वाले जान पर खेलकर ऐसे बचाई ड्राइवर की जान   

Viral Video: बच्चे को पढ़ाने के लिए पिता ने निकाला अनोखा तरीका, ऐसे सिखाए मैथ्स के साइन, वीडियो हुआ वायरल  

Viral Video: मेट्रो में दिखी रील बनाने की सनक, लड़की का अजीबोगरीब डांस देख घबराए लोग

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है, जबकि हजारों लोगों ने लाइक किया है। लोग इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि भाई डांस कर रहा था या दीवार की मजबूती जांच रहा है। इसी तरह कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed