फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Texas officer rescues driver seconds before burning car erupts in flames video viral on internet

Viral Video: सड़क पर चलती कार में अचानक लगी भयानक आग, फिर पुलिस वाले ने जान पर खेलकर ऐसे बचाई ड्राइवर की जान

Tue, 21 Jul 2026 02:18 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 21 Jul 2026 02:18 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि सड़क पर चल रही अचानक कार में लग गई। फिर पुलिस अधिकारी ने अपनी जान पर खेलकर उसको बचाता है। 

विज्ञापन
Texas officer rescues driver seconds before burning car erupts in flames video viral on internet
सड़क पर चलती कार में अचानक लगी भयानक आग, फिर पुलिस वाले जान पर खेलकर ऐसे बचाई ड्राइवर की जान - फोटो : Facebook

विस्तार

Viral Video: सड़क पर अक्सर चलती कार में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। कभी-कभी अचानक कार में आग लगने बड़े हादसे हो जाते हैं। अगर चलती कार में अचानक आग लग जाए, तो अंदर बैठे लोगों की जान भी जा सकती है। अभ इन दिनों अमेरिका के टेक्सास में एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना घटी है। इसमें अंदर फंसे ड्राइवर को पुलिस अधिकारी ने अपनी जान खतरे में डालकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। अब इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर खड़ी कार में अचानक लग जाती है और पूरी कार आग की लपटों में घिर जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट के  मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह घटना 7 जून की है। जब साउथलेक में हाईवे 114 पर गाड़ी चलाते समय कार में अचानक आग लग गई थी। लेकिन पुलिस विभाग ने इस खौफनाक घटना का वीडियो अब जारी किया है। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


हाईवे-114 पर अचानक कार से धुआं निकलने लगता है। देखते ही देखते धुआं इतना अधिक बढ़ गया कि ड्राइवर ने कार को हाइवे किनारे रोक दिया। इसी दौरान साउथलेक पुलिस के कॉर्पोरल जोशुआ स्विशर पास में एक दूसरे ट्रैफिक व्यवस्था को देख रहे थे। तभी उन्हें वायरलेस पर धुएं से भरी कार की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वह अपनी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए जलती कार की तरफ दौड़े। डैशकैम और बॉडीकैम वीडियो में नजर आता है कि जैसे ही वह कार के पास पहुंचते हैं, उसमें आग लग जाती है। कार के भीतर इतना धुआं भर गया थआ ड्राइवर दिख भी नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




Viral Video: बीच सड़क पर बंद पड़ी महिला की इलेक्ट्रिक कार, आर्मी जवान ने पेश की इंसानियत की मिसाल

दरवाजा नहीं खुलने पर तोड़ा शीशा

पुलिस अधिकारी ने पहले कार का दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश की, लेकिन हैंडल पकड़ते ही वह टूटकर उनके हाथ में आ गया। इससे ड्राइवर कार के अंदर ही फंस गया। फिर पुलिस अधिकारी ने बिना समय गवाए ड्राइवर से खिड़की के रास्ते बाहर आने के लिए कहा। उन्होंने इमरजेंसी विंडो ब्रेकर से शीशा तोड़ा और अंदर फंसे व्यक्ति को खिड़की के रास्ते बाहर खींचा। वीडियो में देख सकते हैं कि ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकलता है। कुछ ही देर में कार आग की लपटों में घिर जाती है। थोड़ी ही भी देरी होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। 

Viral Video: महिला ने किया 10 फीट लंबे खतरनाक किंग कोबरा का रेस्क्यू, होश उड़ा देगा वीडियो

साउथलेक पुलिस विभाग ने अधिकारी को विभाग के दूसरे सबसे बड़े सम्मान 'मेरिटोरियस कंडक्ट अवॉर्ड'से सम्मानित किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी बहादुरी का श्रेय लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी जगह पर कोई और पुलिस अधिकारी होता है, तो वो भी वही करता है। अब घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed