सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Indian Army Soldiers On Glacier Border Duty Makes Video On Tough Roti Users Showers Love

Viral: सैनिकों का वीडियो वायरल, ग्लेशियर में खाना खाते समय दिखी ऐसी रोटी, लोग बोले- देश को आप पर गर्व है

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर भारतीय सैनिकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो ड्यूटी के दौरान खाना खा रहे हैं। ग्लेशियर में खाना खा रहे सैनिकों के हाथ में ऐसी रोटी दिखी। 

Indian Army Soldiers On Glacier Border Duty Makes Video On Tough Roti Users Showers Love
सैनिकों का वीडियो वायरल, ग्लेशियर में खाना खाते समय दिखी ऐसी रोटी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: भारतीय सैनिकों का एक वीडियो सामने आया है। यह देशवासियों को गर्व से भर देगा। भारतीय सैनिक ऐसी हालत में भी सीमा पर रखवाली करते हैं, ताकि देश को कोई खतरा पैदा न हो। इन कठिन परिस्थितियों में सैनिक खूशी पल खोज लेते हैं। जहां वो ड्यूटी करते है, वो स्थान उनके लिए सबकुछ होता है। सैनिकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि 4 से 5 सैनिक एक साथ बैठकर खाना खा रहे हैं। 

Trending Videos


इनमें से एक सैनिक बनाता है और हंसी-मजाक के पल को कैमरे में कैद करता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। सैनिकों को खुश देखकर हर हिंदुस्तानी खुश होता है। वीडियो में सैनिक चुप चुप के फिल्म के बंड्या की एक्टिंग कर रहा है, जिसे देखने के बाद लोग और खुश हो रहे हैं। दरअसल, ग्लेशियर की ठंड की वजह से रोटी कड़ी हो गई है। ऐसे में सभी उसे दम लगाकर तोड़कर खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में एक सैनिक खाने के लिए मिली कड़ी रोटी को लेकर मजाक करता है और उस पल को कैमरे में कैद करता है। चुप चुप के वाले बंड्या की तरह सैनिक भी रोटी को काटे के लिए अपने साथी से आरी मांगता है। इससे जवाब में कहता कि अन्य दिनों के मुकाबले आज रोटी नर्म बनी है। 

 


Viral Video: फ्लाइट में यात्री की हरकत से महिला हुई असहज, सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव, देखें वीडियो

भारत में लोग सैनिकों का आदर और सम्मान करते हैं। देश की सीमाओं को सुरक्षा के लिए सैनिकों को हर कठिन परिस्थित का सामना करना पड़ता है। सैनिकों को जितनी भी तारीफ करें, उतनी कम है। जहां लोग ठंडी रोटी मिलने पर शिकायत है, तो वहीं सैनिक ठंड में कड़ी रोटी भी खाकर खुश हैं और देश की रक्षा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सैनिकों को सलाम कर रहे हैं। 

Viral Video: दुल्हन की विदाई में बेजुबानों के भी छलके आंसू, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है, ग्लेशियर में रोटी का हाल.. हमें आप पर गर्व है ‘जय हिन्द जय जवान जय किसान। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed