फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो देश, जहां शादी तोड़ने के लिए किराए पर रखे जाते हैं पार्टनर

Wed, 02 Sep 2020 12:59 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Interesting facts of Japan where Partners are hired to break up a wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

2010 में जापान के ताकेशी कुवाबारा को अपने प्रेमी राई इसोहाता की हत्या के आरोप में सजा सुनाई गई। इस घटना के बाद लोग उस वक्त चौंक गए, जब यह पता चला कि कुवाबारा एक वाकरेसासेया थे। वाकरेसासेया यानी एक प्रोफेशनल, जिसे इसोहाता के पति ने उनकी शादी तोड़ने के लिए हायर किया था। वाकरेसासेया एजेंट कुवाबारा खुद भी शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। कुवाबारा ने ऐसी व्यवस्था की कि इसोहाता के साथ एक सुपरमार्केट में उनकी मीटिंग हो जाए। उन्होंने खुद को एक सिंगल आईटी वर्कर होने का दावा किया, जो किताबी कीड़ा, चश्मा लगाने वाला था। 



दोनों का अफेयर शुरू हो गया, जो बाद में एक वास्तविक संबंध में तब्दील हो गया। दूसरी ओर, कुवाबारा के एक सहयोगी ने एक होटल में उनकी फोटो खींच लीं। इसोहाता के पति ने इन तस्वीरों का इस्तेमाल तलाक के लिए साक्ष्य के तौर पर किया। जापान में आपसी सहमति से न होने वाले तलाक के मामलों में इस तरह के साक्ष्य जरूरी होते हैं। जब इसोहाता को इस धोखे का पता चला, तो उन्होंने गुस्से में कुवाबारा के साथ अपने संबंध को तोड़ने की कोशिश की। कुवाबारा उन्हें जाने नहीं देना चाहते थे और ऐसे में उन्होंने रस्सी के एक टुकड़े से उनका गला दबा दिया। इसके अगले साल उन्हें 15 साल जेल की सजा सुनाई गई। 

Interesting facts of Japan where Partners are hired to break up a wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वाकरेसासेया इंडस्ट्री को झटका

इसोहाता की हत्या के बाद वाकरेसासेया इंडस्ट्री को तगड़ा धक्का लगा। फर्जी मामलों के अलावा इस घटना ने इंडस्ट्री में कुछ सुधारों को भी बढ़ावा दिया। इनमें निजी जासूसी एजेंसियों के लिए लाइसेंस लेने की जरूरत भी शामिल थी। 'फेयरवेल शॉप' फर्स्ट ग्रुप के एक एजेंट युसुके मोचिजुकी का कहना है कि इस ट्रेजडी के चलते वाकरेसासेया सेवाओं के ऑनलाइन विज्ञापनों पर सख्ती कर दी गई। साथ ही आम लोगों में भी संदेह बढ़ गया, जिससे वाकरेसासेया एजेंटों के लिए काम करना मुश्किल हो गया। इसके बावजूद राई इसोहाता की मौत के एक दशक के बाद ऑनलाइन विज्ञापनों की फिर से वापसी हो गई है और ऊंचे दाम और इससे जुड़े विवादों के बावजूद यह कारोबार एक बार फिर से फलने-फूलने लगा है। 

Interesting facts of Japan where Partners are hired to break up a wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वाकरेसासेया की मांग

इस इंडस्ट्री की मांग अब भी ऊंचे तबके में है। एक सर्वे से पता चला है कि करीब 270 वाकरेसासेया एजेंसियां ऑनलाइन विज्ञापन देती हैं। इनमें से कई निजी जासूसी फर्मों से जुड़ी हुई हैं। मोचीजुकी कहते हैं, 'वाकरेसासेया सेवा काफी महंगी है।' इसलिए इसके क्लाइंट्स आमतौर पर अमीर होते हैं। 

मोचीजुकी पहले एक संगीतकार थे, जिन्होंने जासूसी में अपना करियर बना लिया। वे कहते हैं कि वे किसी अपेक्षाकृत सीधे केस के लिए 3,800 डॉलर ले सकते हैं। वे कहते हैं कि ऐसे केस में टारगेट की गतिविधियों के बारे में काफी सूचनाएं मौजूद होती हैं। वे कहते हैं कि अगर टारगेट ज्यादा बाहर आता नहीं है और उसकी ज्यादा जानकारियां मौजूद नहीं होती हैं, तो वे ऐसे मामले के लिए अधिक पैसे वसूलते हैं। अगर क्लाइंट राजनेता या कोई सेलिब्रिटी होता है, तो यह फीस बढ़कर 1,90,000 डॉलर तक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts of Japan where Partners are hired to break up a wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि, मोचीजुकी कहते हैं कि उनकी कंपनी का सक्सेस रेट काफी ऊंचा है, लेकिन इस इंडस्ट्री के बारे में सलाह देने वाली एक कंसल्टेंसी फर्म का कहना है कि क्लाइंट्स को इस तरह के दावों पर आसानी से यकीन नहीं करना चाहिए और इसमें संभावित नाकामी के लिए तैयार रहना चाहिए। वाकरेसासेया इंडस्ट्री का लगातार चलते रहना यह बताता है कि संबंधों में पैसे और धोखे का इस्तेमाल लोगों की उम्मीद से ज्यादा है। लंदन के लेखक स्टेफनी स्कॉट का 'नोवेल व्हाट्स लेफ्ट ऑफ मी इज योर्स' मोटे तौर पर इसोहाता मामले पर आधारित है। अपनी किताब के लिए उन्होंने गहन रिसर्च की है और इस वजह से उन्हें ब्रिटिश जापानी लॉ एसोसिएशन का एसोसिएट मेंबर भी बनाया गया है।  

विज्ञापन
Interesting facts of Japan where Partners are hired to break up a wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तलाक के लिए सहमति

स्कॉट का कहना है कि वाकरेसासेया आपको टकराव से बचने में मदद देता है। यह एक मुश्किल हालात को बिना विवाद पैदा किए निबटाने का एक जरिया साबित होता है। आपकी पत्नी का अगर किसी के साथ प्रेम संबंध है और वह जीवन में आगे बढ़ना चाहती है, तो वह तलाक के लिए आसानी से राजी हो सकती है। 

यह ऐसे वक्त में खासा काम का साबित होता है जब किसी की पत्नी या पति आसानी से तलाक न देना चाहे, जिससे अदालती कार्यवाही जटिल हो सकती है। लेकिन मोचीजुकी के ज्यादातर क्लाइंट्स ऐसे शादीशुदा लोग नहीं हैं, जो अपने पति या पत्नी से अलग होना चाहते हैं, बल्कि ये ऐसे लोग हैं जो कि अपने पति या पत्नी के अफेयर खत्म कराना चाहते हैं। वे इसे समझाते भी हैं कि इस तरह के मामले कैसे होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed