{"_id":"5ec3c56d4f06d8246d02f256","slug":"kings-langley-abandoned-hertfordshire-mansion-haunting-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी 'भूतिया हवेली' की तरह दिखता है यह घर, आखिर अचानक कहां गायब हो गए यहां रहने वाले लोग?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
किसी 'भूतिया हवेली' की तरह दिखता है यह घर, आखिर अचानक कहां गायब हो गए यहां रहने वाले लोग?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 19 May 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किंग्स लैंगली की वीरान हवेली
- फोटो : Triangle News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी-कभी हमें कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसपर यकीन करना भी मुश्किल लगने लगता है। यह इंग्लैंड के किंग्स लैंगली गांव में स्थित एक वीरान हवेली है, जिसके अंदर और बाहर का हैरान करने वाला नजारा देखकर आंखों पर विश्वास ही नहीं होता कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है। 'हर्टफोर्डशायर मैंसन' नाम की यह हवेली किसी 'भूतिया हवेली' से कम नहीं लगती है। यकीनन अगर कोई गलती से भी यहां रात में आ गया तो उसकी तो हालत ही खराब हो जाएगी।
इस वीरान हवेली में मौजूद शतरंज और स्नूकर बोर्ड को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कोई खेल रहा था, लेकिन अचानक ही वो खेल को आधे में छोड़कर यहां से हमेशा-हमेशा के लिए भाग गया। सिर्फ यही नहीं, हवेली के बाहर चार-पांच महंगी-महंगी कारें खड़ी भी हैं, लेकिन उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। वो बस कई सालों से जंग खा रही हैं। फिलहाल इस हवेली की कीमत आठ करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
3 of 5
'हर्टफोर्डशायर मैंसन' के अंदर का डरावना नजारा
- फोटो : Triangle News
आठ बेडरूम, छह बाथरूम और चार स्वागत कक्षों वाली इस हवेली में जरूरत की सारी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन यहां रहता कोई नहीं। ऐसा लगता है जैसे यह सालों से वीरान पड़ी है। इस हवेली को खोजने वाले ने बताया कि प्रवेश द्वार पूरी तरह से चिट्ठियों से भर गया था, जिसे 2016 से ही किसी ने छुआ तक नहीं था। इसलिए ऐसा लगता है कि यहां रहने वाला परिवार चार साल पहले किसी कारणवश सबकुछ छोड़ कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'हर्टफोर्डशायर मैंसन' के एक कमरे में टंगे कपड़े
- फोटो : Triangle News
खोजकर्ता के मुताबिक, हवेली को देखकर ऐसा लगता है, जैसे यहां रहने वाले लोग आधी रात को उठे होंगे और बिना कुछ किए अचानक भाग गए होंगे। जिस तरह से बेडरूम में कपड़े रखे हुए हैं, उससे तो यही लगता है कि वो यहां से एक बैग तक नहीं ले गए होंगे। वो इतनी तेजी से यहां से भागे कि अपना ब्रश तक नहीं ले गए। वो भी यही हवेली में ही कई सालों से पड़ी हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
'हर्टफोर्डशायर मैंसन' के बाहर खड़ी कार
- फोटो : Triangle News
खोजकर्ता ने बताया कि उन्होंने सोचा कि यहां रहने वाले लोग रूसी थे, लेकिन भूमि रजिस्ट्री दस्तावेजों से पता चलता है कि हवेली अब ऐनहर्स्ट एंटरप्राइजेज के स्वामित्व में है। ये हवेली अब एक सवाल बन कर रह गई है कि यहां रहने वाले लोग अचानक ही क्यों घर छोड़ कर भागे और वो भी इतनी तेजी में कि वो अपना कुछ सामान भी लेकर नहीं गए। हालांकि स्पष्ट तो यह भी नहीं है कि वो घर छोड़ कर भागे होंगे। तो फिर आखिर वो गए कहां? क्या हवेली के अंदर से ही वो गायब हो गए? ऐसे तमाम सवाल हैं, जो अभी रहस्य ही बने हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।