सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man and a woman alighting from a moving train people got angry after watching the viral video

Viral Video: चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में कहीं हो न जाए हादसा, लोग बोले- बहादुरी नहीं बेवकूफी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 16 Feb 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: चलती ट्रेन से चढ़ने और उतरने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, जरा सी लापरवाही से बड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला और एक शख्स उतरने के चक्कर में चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर कूद जाते हैं। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स भड़क गए हैं। 

Man and a woman alighting from a moving train people got angry after watching the viral video
चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में जोखिम लेते लोग - फोटो : @adnanadviser
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: रेलवे स्टेशनों पर आपने अक्सर लोगों को चलती ट्रेन में चढ़ते या उतरते देखा होगा। ट्रेन प्लेटफार्म पर रुके या न रुके, स्पीड में उतरने का क्रेज भी कई लोग गलतफहमी में पाल लेते हैं। यदि आप अपनी जान की परवाह करते हैं तो ऐसा करने से बचे, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है.। प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में लोग ट्रेन के नीचे ही आ जाते हैं और अपनी जान गंवा बैठते हैं। फिर भी लोग ऐसा खतरनाक जोखिम लेते हुए जरा भी सोचते नहीं हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला और एक शख्स उतरने के चक्कर में चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर कूद जाते हैं। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स भड़क गए हैं। 

Trending Videos

Viral Video: शिकार को निगलकर आराम से खेत में बैठा विशाल अजगर, फिर शख्स की हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो की शुरुआत एक स्टेशन से होती है, जहां से ट्रेन गुजर रही होती है। ट्रेन की रफ्तार काफी थी, इसी बीच कैमरे में नजर आता है कि एक महिला अपना सामान लेकर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करती है और धड़ाम से गिर पड़ती है. अभी लोग कुछ समझ पाते, तब तक आगे एक शख्स भी ऐसा ही करता नजर आता है। वो भी चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करता है और गिर जाता है। वो तो गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई, वरना कई बार ऐसा होता है कि चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में लोग ट्रेन के नीचे ही आ जाते हैं। 

 


चलती ट्रेन से उतरते महिला और पुरुष के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @adnanadviser  पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘चलती ट्रेन से कूदना बहादुरी नहीं बल्कि बेवकूफी है'। अपनी भी और दूसरों की भी  सुरक्षा का भी ख्याल रखें Train के रुकने का इंतजार करें।


वीडियो को अभी तक कई हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों को चौंका दिया है बल्कि कई लोग तो भड़क भी गए हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा-  एक पल की जल्दबाजी जीवन भर का पछतावा बन सकती है, सुरक्षित यात्रा ही समझदारी है। दूसरे यूजर ने कहा- चलती ट्रेन से कूदना जोखिम भरा है, कई बार जान ले लेता है। सुरक्षा पहले, थोड़ा इंतजार करो तो सब सेफ रहें। 

Viral Video: शादी में दूल्हे के पिता ने मारी धुरंधर स्टाइल एंट्री, वीडियो देख लोग बोले- पूरी महफिल लूट ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed