सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Videos gir national park lioness challenges lion gujarat safari

Viral Video: शेरनी की दहाड़ से रौब जमा रहे शेर की हुई ऐसी हालत, सफारी का अद्भुत वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Feb 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: गुजरात के गिर नेशनल पार्क का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में शेरनी को शेर डराने की कोशिश करता है, लेकिन उसका यह दाव उलटा पड़ जाता है। 

Viral Videos gir national park lioness challenges lion gujarat safari
शेरनी की दहाड़ से रौब जमा रहे शेर की हुई ऐसी हालत - फोटो : Instagram/gujarattourism
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर जंगल के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें शेर दूसरे जानवरों को डराता हुआ नजर आता है। लेकिन गुजरात के गिर नेशनल पार्क का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें एक शेरनी ने दहाड़ते हुए नर शेर को सीधे टक्कर दी है और कुछ देर के लिए उसे वहीं रोक कर डरा दिया। 

Trending Videos


सोशल मीडिया पर वायरल गिर नेशनल पार्क के वीडियो में आप देख सकते है कि एक शेरनी बिना डरे नर शेर का सामना करती है। पहले नर शेर जोर से दहाड़ता है और अपना रौब जमाना चाहता है, लेकिन शेरनी पीछे नहीं हटती। वह भी उतनी ही हिम्मत से जवाब देती है और डटकर खड़ी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो 

वीडियो वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पल ऐसा आता है जब शेरनी तेज दहाड़ लगाती है और उसका असर तुरंत दिखता है, नर शेर शांत हो जाता है और उसका आक्रामक रवैया नरम पड़ जाता है। ऐसा माहौल देखकर सफारी में मौजूद सभी लोग चौंक जाते हैं और अपने कमरे में इस पल को कैद करने लगते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Gujarat Tourism (@gujarattourism)




Barack Obama Aliens: क्या है एरिया 51 का सीक्रेट और एलियन का रहस्य? बराक ओबामा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

गुजरात पर्यटन विभाग ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। जंगल की रानी के गुस्सा होने पर चुप रहना ही समझदारी है, ये बात राजा भी जानता है। वन्यजीव फोटोग्राफर उर्मिल झावेरी ने भी इस खास पल को कैमरे में कैद किया है। 

Saanp Ka Video: अपनी ही पूंछ को खाने लगा जहरीला सांप, वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

बताया जाता है कि शेर और शेरनी के बीच ऐसी झड़पें अक्सर होती हैं। शेरनी अक्सर नर शेर की ताकत और क्षमता को परखने के लिए ऐसा सामना करती है। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed