Viral: फुटपाथ पर जा रहे स्कूटी सवार को दादी ने सिखाया ऐसा सबक, वाहन विभाग ने बहादुर अम्मा को किया सम्मानित
Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों केरल की एक दादी की खूब चर्चा हो रही है। वायरल हो रही दादी का नाम प्रभावती है। उन्होंने पैदल चलने वाले लोगों के लिए बनाए गए फूटपाथ पर स्कूटी लेकर जा रहे शख्स को सबक सिखाया है।
विस्तार
Viral Video: हर किसी ने अपने शहर में कभी न कभी ट्रैफिक जाम का सामना किया होगा। ऐसे कुछ लोग जाम से बचने के लिए चालाकी दिखाते हैं और अपने वाहन को पैदल चलने वालों के लिए बने फुटपाथ पर चढ़ा लेते हैं। इससे पैदल चल रहे राहगीरों की काफी परेशानी होती है। लेकिन भारतीयों को सामंजस्य बिठाना आता ह। इसलिए वो बिना किसी के बहस में पड़ने की जगह दोपहिया वाहन वालों को अनदेखा कर देते हैं और बच-बचाकर निकल जाते हैं। लेकिन केरल की एक बुजुर्ग महिला ने बिल्कुल ऐसा नहीं किया। अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अम्मा का नाम प्रभावती है। यह पूरा मामला केरल के कोझिकोड में एरांजीपलम के एक ट्रैफिक सिग्नल के पास का था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्य सड़क पर जाम लगा था। इससे बचने के लिए एक स्कूटी सवार अपनी गाड़ी लेकर फुटपाथ पर चढ़ जाता है। लेकिन अम्मा ने स्कूटी सवार को फुटपाथ का गलत इस्तेमाल करने से रोक दिया।
उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के बेहद सख्ती के साथ अपना पैर स्कूटी के आगे अड़ा दिया और उसका रास्ता रोक कर दिया। वह वहां से हटी नहीं और तब तक रास्ता रोके खड़ी रहीं, जब तक कि स्कूटी सवार मजबूर होकर अपनी गाड़ी वापस मुख्य सड़क पर नहीं उतारता है।
VIDEO | Kerala: Kozhikode grandmother confronts traffic violator, earns praise online
Seventy-three-year-old Prabhavathi Amma has shown that age is no barrier to standing up against wrongdoing, winning widespread appreciation on social media after confronting a traffic… pic.twitter.com/iOUSh2AufU— Press Trust of India (@PTI_News) February 14, 2026
Surya Grahan 2026: कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर? जानिए समय
अम्मा के इस शांत, लेकिन कड़क रवैये ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी इस निडरता की जमकर तारीफ की है। इस वायरल वीडियो को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला।
उम्र नहीं हौसले मायने रखते हैं . . .
— AK Sharma (@jiajeetji) February 16, 2026
फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए है, स्कूटी के लिए नहीं।
कोझिकोड की प्रभावती अम्मा ने जब एक युवक को फुटपाथ पर स्कूटी चलाते देखा तो सीधे ललकार दिया। पहले वह निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन जैसे ही अम्मा ने वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की, उसे पीछे… pic.twitter.com/BKP37hOdMt
Viral Video: चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में कहीं हो न जाए हादसा, लोग बोले- बहादुरी नहीं बेवकूफी
इसे देखते हुए शुक्रवार को केरल के मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) ने प्रभावती को विशेष रूप से सम्मानित किया। दादी का यह कदम हम सभी के लिए एक सबक है। अगर हर व्यक्ति गलत होता देख, इसी तरह शांति और दृढ़ता से खड़ा हो जाए, तो व्यवस्था में जरूर सुधार होगा।